भारतीय टीम अब भी मोहम्‍मद शमी को T20 वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड में कर सकती है शामिल, जानें कैसे

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 02:37 PM IST

Mohammed Shami can still include in T20 World Cup: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी को टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए 15 सदस्‍यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। शमी को रिजर्व खिलाड़‍ियों में शामिल किया गया है। मोहम्‍मद शमी इस समय फिटनेस की समस्‍या से जूझ रहे हैं। वो कोविड-19 की चपेट में आने के कारण ऑस्‍ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोहम्‍मद शमी को टी20 वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड में जगह मिल सकती है
  • मोहम्‍मद शमी इस समय कोविड-19 से उबरे नहीं हैं
  • मोहम्‍मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर हैं

नई दिल्‍ली: इस साल ऑस्‍ट्रेलिया की मेजबानी में टी20 वर्ल्‍ड कप की शुरूआत 16 अक्‍टूबर को होगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 16 देश हिस्‍सा ले रहे हैं। आठ टीमें पहले ही क्‍वालीफाई कर चुकी हैं जबकि शेष आठ टीमों के बीच पहले राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें से चार टीमें सुपर-12 चरण में पहुंचेगी। पहले राउंड में प्रतिस्‍पर्धा करने वाली आठ टीमें हैं- नामीबिया, नीदरलैंड्स, श्रीलंका और यूएई (ग्रुप-ए) और आयरलैंड, स्‍कॉटलैंड, वेस्‍टइंडीज और जिंबाब्‍वे (ग्रुप-बी) में शामिल हैं। दोनों ग्रुप की विजेता और रनर्स-अप टीमें सुपर-12 चरण में आठ टीमों से जुड़ेंगी।

मोहम्‍मद शमी

मोहम्‍मद शमी

टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 के लिए सभी 16 टीमों ने अपने स्‍क्‍वाड की घोषणा कर दी है। हालांकि, 9 अक्‍टूबर तक टीमें अपने स्‍क्‍वाड में बदलाव कर सकती हैं। भले ही तब तक उनके खिलाड़ी चोटिल हो या फिर नहीं। मगर 9 अक्‍टूबर के बाद टीम में बदलाव करना है तो आईसीसी से अनुमति लेनी होगी। पिछले कुछ मैचों के नतीजो को देखकर कुछ टीमें गंभीरता से अपनी टीम में बदलाव करने के बारे में सोच रही हैं।

End of Feed