किंग कोहली और प्रिंस गिल के सामने बेदम वेस्टइंडीज, भारत ने 8 विकेट से जीता तिरुवनंतपुरम वनडे

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर तिरुवनंतपुरम वनडे जीत लिया। भारत ने 296 रन का लक्ष्य केवल 2 विकेट खोकर 50 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। विराट 139 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे।

भारत ने कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 296 रन का लक्ष्य था जिसे उसने विराट के नाबाद शतकीय पारी के दम पर 2 विकेट खोकर 50 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। विराट 139 जबकि रुतुराज गायकवाड़ 13 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 75(46) रन की साझेदारी की।

Virat Shubman

विराट और शुभमन गिल (साभार-x)

प्रिंस और किंग का तूफान

296 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। रोहित को आउट करने के बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की परेशानी कम होने की वजाय और बढ़ गए जब टीम इंडिया के प्रिंस गिल और किंग विराट ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 151(132) रन की साझेदारी की और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी। इस दौरान विराट ने वनडे क्रिकेट में अपना 15,000 वनडे रन भी पूरा किया। उन्होंने 303वीं पारी में यह जादूई आंकड़ा छूआ। दूसरे छोर से बल्लेबाजी कर रहे कप्तान शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का 10वां शतक जड़ा।

End of Feed