IND vs SL Highlights: भारत ने जीत के साथ किया श्रीलंका दौरे का आगाज, चमके सूर्या और पंत

IND vs SL Highlights: भारत ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत जीत के साथ की है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जीत के हीरो रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव जिन्होंने 26 गेंद में 58 रन की पारी खेली।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने श्रीलंका को हराया
  • सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी
  • बतौर कोच गंभीर को मिला जीत का पहला तोहफा

IND vs SL Highlights: भारत ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत जीत के साथ की। पहले टी20 मुकाबले में उसने मेजबान श्रीलंका को 43 रन से हरा दिया। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 214 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.2 ओवर में 170 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की ओर से अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए जबकि रियान पराग ने केवल 1.3 ओवर की गेंदबाजी कर श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों को आउट किया। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 79 रन की पारी पथुम निसांका ने खेली। निसांका के अलावा कुसल मेंडिस ने 45 रन की पारी खेली।

India vs Sri Lanka

भारत बनाम श्रीलंका पहला टी20 मुकाबला (साभार-AP)

श्रीलंका की मजबूत शुरुआत

214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने अच्छी शुरुआत की। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पहले संभलकर खेलना शुरू किया बाद में उन्होंने रन बनाने की गति तेज की और श्रीलंका को एक अच्छी नींव दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 गेंद में 84 रन की साझेदारी की।

End of Feed