IND vs AFG: गिल की पारी से अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का विजयी आगाज

भारत ने 3 मैच की वनडे सीरीज में जीत के साथ आगाज किया। भारत के सामने 195 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गिल 84 और राहुल 39 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे।

भारत ने कप्तान शुभमन गिल की तूफानी पारी के दम पर अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। गिल और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए केवल 32 गेंद में नाबाद 53 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को 13 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। गिल ने 66 गेंद में 84 जबकि केएल राहुल ने 19 गेंद में 39 रन की पारी खेली। इससे पहले 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और गिल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। रोहित अच्छा खेल रहे थे, लेकिन 16 रन के निजी स्कोर पर वह रन आउट हो गए।

shubman gill

शुभमन गिल (साभार-x)

दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन और शुभमन गिल ने 43 गेंद में 70 रन की साझेदारी की। इस दौरान ईशान किशन ने 22 गेंद में 34 रन की पारी खेली। हालांकि, उपकप्तान श्रेयस अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 12 रन बनाकर चलते बने। इससे पहले बारिश से प्रभावित मैच को 25-25 ओवर का कर दिया गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के शानदार शतकीय पारी के दम पर 194 रन ही बना पाई।

End of Feed