IND vs AFG: यशस्वी और दुबे की तूफानी पारी से टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से रौंदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 14, 2024, 10:50 PM IST

IND vs AFG: भारत ने होलकर क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दुबे 63 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि यशस्वी ने 68 रन की पारी खेली। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए।

IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे के अर्धशतकों की मदद से भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां अफगानिस्तान को 26 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर जीत दर्ज की। तीसरा और अंतिम मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

India vs Afghanistan

भारत बनाम अफगानिस्तान (साभार-BCCI)

जायसवाल ने 34 गेंद पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 68 रन बनाए जबकि दुबे ने 32 गेंद पर नाबाद 63 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। अफगानिस्तान की तरफ से गुलबदीन नैब ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद पर 57 रन की पारी खेली, लेकिन अगर अफगानिस्तान अंतिम चार ओवर में 55 रन जुटाने में सफल रहा तो उसका श्रेय नजीबुल्लाह जादरान (21 गेंद पर 23 रन), मुजीब उर रहमान (नौ गेंद पर 21 रन) और करीम जनत (10 गेंद पर 20 रन) को जाता है।

End of Feed