IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, बैटिंग कोच कोटक ने साझा किया अपडेट

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपना आखिरी मुकाबला बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा। नीदरलैंड वही टीम है जिसने पाकिस्तान की नाक में दम कर दिया। वो तो भला हो फहीम अशरफ का जिन्होंने 19वें ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी कर पाकिस्तान की हार को टाल दिया। अब भारत का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। हालांकि, जीत-हार से टीम इंडिया के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

IND vs NED: पाकिस्तान को हराकर पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी टीम इंडिया अब बुधवार को अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी। भारत के सामने नीदरलैंड की टीम होगी जिसने पाकिस्तान के नाक में दम कर दिया था। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि टीम इंडिया अपने कुछ सीनियर खिलाड़ियों को इस मुकाबले में आराम दे, लेकिन टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ऐसा नहीं सोचते। मैच की पूर्व संध्या पर उन्होंने प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ संकेत दिए। कोटक ने न केवल अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर बात की बल्कि जसप्रीत बुमराह के खेलने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह (साभार-X)

बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मंगलवार को कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप ए के आखिरी मैच में विश्राम नहीं दिया जायेगा। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले में बुमराह ने सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा को पवेलियन भेजा था। एक ही ओवर में दो विकेट लेकर बुमराह ने पावरप्ले में ही पााकिस्तानी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी, जिससे भारत ने 61 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली थी।

End of Feed