IND vs WI Test, ODI Series 2023 Schedule: जानिए भारत और वेस्टइंडीज का पूरा शेड्यूल, कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 3, 2023, 05:09 PM IST

India vs West Indies (IND vs WI) Test, ODI Series 2023 Schedule, Match Date, Time: भारत औश्र वेस्टइंडीज के बीच 10 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से टेस्ट मुकाबले से होगी। इसको लेकर भारतीय खिलाड़ी पहुंच चुकी हैं। आइए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी हर जानकारी।

India vs West Indies (IND vs WI) Test, ODI Series 2023 Schedule, Match Date, Time: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारतीय टीम विंडीज दौरे पर पहुंच चुकी है। वेस्टइंडीज और भारत के बीच 10 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसमें 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत टेस्ट मैच से होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में मिली हार को भुला भारतीय टीम नई शुरुआत करने को तैयार है। इस सीरीज को लेकर भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है।

टेस्ट मैच से शुरू होगी सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 10 मैच खेले जाएंगे। इस दौरान 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 3 वनडे और 5 टीम टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से होगा, जबकि वनडे का आगाज 27 जुलाई से और टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 3 अगस्त से होगा।

End of Feed