IND A vs ENG Lions: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट भी ड्रॉ पर समाप्त, तनुष कोटियान और अंशुल कंबोज ने किया इंप्रेस

India A vs England Lions 2nd Unofficial Test highlights: भारत ए के 439 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड लॉयन्स ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 32 रन बनाए जिसके बाद चौथे और अंतिम दिन दूसरा अनौपचारिक टेस्ट नीरस ड्रॉ पर समाप्त हुआ। साथ ही दो मैच की श्रृंखला भी 0-0 से बराबर रही।

India A vs England Lions 2nd Unofficial Test highlights: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच का चौथा और अंतिम दिन बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ। इसके साथ ही दो मैचों की श्रृंखला 0-0 से ड्रॉ रही। पहला मैच भी ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। भारत ए ने दूसरी पारी में 417 रन बनाकर इंग्लैंड लायंस को 439 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन मेजबान टीम ने दूसरी पारी में केवल 32 रन बनाकर मैच ड्रॉ करवा लिया।

IND A vs ENG Lions

भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस (फोटो- BCCI Domestic)

कोटियान और कंबोज की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

भारत ए ने दूसरी पारी में तनुष कोटियान (90) और अंशुल कंबोज (51) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 417 रन बनाकर पारी घोषित की। कोटियान ने 108 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपनी पारी खेली, जबकि कंबोज ने भी धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला प्रथम श्रेणी अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 149 रन की अहम साझेदारी की, जिससे भारत ए ने मैच को अपने पक्ष में मोड़ लिया।

End of Feed