India A Squad: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में दिखेगी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी, इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान

India A Squad: इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया गया है। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी देखने को मिलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में दोनों एक बार उतरी थी तो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए थे।

India A Squad: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और किशोर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को 19 से 29 नवंबर तक दोहा में होने वाले एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय मजबूत भारत ए टीम में शामिल किया गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की विज्ञप्ति के अनुसार तिलक वर्मा टीम की कप्तानी करेंगे जबकि रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र के अलावा रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे और शाहबाज अहमद को भी जगह मिली है।

India A Squad

इंडिया ए स्क्वॉड (साभार-X)

ऑलराउंडर विपराज निगम, हर्ष दुबे और तनुष कोटियन को भी टीम में शामिल किया गया है जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान संभालेंगे। भारत ए को ग्रुप बी में पाकिस्तान ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ रखा गया है। ग्रुप ए में बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग की टीम शामिल हैं।

End of Feed