Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 की चैंपियन बनी इंडिए ए टीम, आखिरी मैच में 132 रनों से दर्ज की जीत

Duleep Trophy 2024: भारतीय डोमेस्टिक सीजन के पहले टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2024 का अंत हो गया है। इसके आखिरी मैच में मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली इंडिया ए की टीम ने विशाल जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही उन्होंंने दलीप ट्रॉफी 2024 के खिताब पर भी कब्जा जमा लिया है।

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 का धमाकेदार अंत हो गया है। इसके आखिरी मैच में तनुष कोटियान और प्रसिद्ध कृष्णा के छह विकेट के सामने रविवार को साई सुदर्शन की 111 रन की पारी भी भारत सी के काम नहीं आ सकी और भारत ए ने 132 रन से जीत दर्ज कर दलीप ट्राफी अपने नाम की।

duleep trophy 2024

दलीप ट्रॉफी 2024 (फोटो- BCCI DOMESTIC)

दो मैच में छह अंक से अंतिम दौर में प्रवेश करने वाली भारत ए टीम ने चार दिवसीय मुकाबले में दबदबा बनाया जो भारत सी से तीन अंक पीछे थी जिसके 09 अंक थे।इस जीत से भारत ए के तीन मैच में 12 अंक हो गये जिससे वह तीन मैच के बाद शीर्ष पर पहुंच गई और विजेता बनी।

End of Feed