इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को हराया, हासिल किया लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य

भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को हरा दिया। मोहाली में खेले गए मुकाबले में इंडिया ए ने इस मुकाबले को जीत कर 3 मैच की सीरीज में 2-1 से जीत भी हासिल कर ली।

इंडिया ए ने रिकॉर्ड 363 रन का लक्ष्य हासिल कर ऑस्ट्रेलिया ए को 4 विकेट से हरा दिया। मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में भारत के सामने 363 रन का विशाल लक्ष्य था जिसे उसने 6 विकेट खोकर 10 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। भारत की ओर से 4 अर्धशतक लगे। मिन्नू मणि ने सर्वाधिक 88 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के जड़े। इसके साथ ही 3 मैच की अनऑफीशियल वनडे सीरीज इंडिया ए ने अपने नाम कर लिया।

Minnu Mini

मिन्नू मणि (साभार-X)

भारत की ओर से लगे 4 अर्धशतक

भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। मिन्नू मणि के 88 रन अलावा निक्की प्रसाद ने 76, कप्तान अनुष्का शर्मा ने 58 और तनीषा सिंह ने 60 रन की पारी खेली।

End of Feed