IND W vs SL W Pitch Report: भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच ट्राई सीरीज फाइनल आज, देखें पिच रिपोर्ट

IND W vs SL W Pitch Report In Hindi Today Match: आज (11 May,2025) को भारत श्रीलंका और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मैच खेला जाने वाला है। इस महामुकाबले का आयोजन श्रीलंका के कोलंबो में किया जा रहा है। खिताबी मुकाबले से पहले आइए जानते हैं मैच से जुड़े जरूरी आंकड़े और कोलंबो की पिच रिपोर्ट

India Women vs Sri Lanka Women Tri Series Final Pitch Report today Match: हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदास स्टेडियम में महिला वनडे त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मैच में चमारी अथापथु की श्रीलंका से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने इस सीरीज के 4 में से 3 मैचों में जीत दर्ज करके फाइनल में जगह पक्की की है। भारत ने बारिश से प्रभावित, 39 ओवर के छोटे खेल में उसी श्रीलंकाई टीम के खिलाफ नौ विकेट से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। दूसरे मैच में, ब्लू में महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका को 15 रनों से हराकर दो मैचों में चार अंक हासिल किए। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम को श्रीलंका ने करारी हार थमा दी लेकिन टीम इंडिया ने दमदार वापसी की ओर द.अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत दर्ज कर ली। वहीं श्रीलंका टीम का भी सफर शानदार रहा है और उसे पहले मैच में भारत से हार मिली थी लेकिन टीम ने दमदार वापसी की और द.अफ्रीका और भारत दोनों को मात देते हुए फाइनल में एंट्री मार ली। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी वहीं श्रीलंका की कमान चमारी अटापट्टू के पास होगी। मैच की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी।

IND W vs SL W Pitch Report

भारत बनाम श्रीलंका वुमन पिच रिपोर्ट

श्रीलंका और भारत के बीच खेले जाने वाले ट्राई सीरीज फाइनल से पहले इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लेना बेहद जरूरी है। दोनों देशों के बीच पहली बार महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2000 में हुआ था, जिसमें भारत ने श्रीलंका को 141 रनों के बड़े अंतर से हराया था।दोनों टीमों के बीच आखिरी बार मुकाबला हाल ही में 4 मई को हुआ था जिसमें श्रीलंका ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी। इन दोनों के बीच अब तक कुल 34 वनडे खेले जा चुके हैं। जिसमें से भारत ने 30 मैचों में जीत दर्ज की है। श्रीलंका को 3 मुकाबलों में जीत मिली है और एक मैच रद्द हुआ है।

End of Feed