IND W vs SA W Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और साउथ अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

IND W vs SA W Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार दोनों टीमें भिड़ेंगी।

IND W vs SA W Live Streaming: जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए खुद को आजमाने का सुनहरा मौका है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच की इस टी20 सीरीज को टीम आखिरी तैयारी के तौर पर देख रही है। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के पास है, जबकि साउथ अफ्रीका का नेतृत्व लौरा वुल्वार्ट कर रही हैं। भारत ने इसी टीम को हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी ऐसे में इस टीम के खिलाफ उसके हौसले बुलंद हैं।

IND W vs SA W Live Streaming

भारत और साउथ अफ्रीका (साभार-X)

हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो पिछले 5 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। पिछले 5 मुकाबलों में दो में साउथ अफ्रीका को जीत मिली थी जबकि एक मुकाबला हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने अपने नाम किया था, जबकि एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। यदि आप आज के मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed