India Women vs Pakistan Women: लगातार चौथे रविवार को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, हैंडशेक होगा या नहीं-बीसीसीआई ने दिया जवाब

India Women vs Pakistan Women: रविवार को विमेंस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की महिला टीम एक दूसरे से भिड़ने वाली है। ऐसे में सबके मन में एक सवाल है कि क्या टीम इंडिया अपने पुराने स्टैंड पर कायम रहेगी या फिर मुकाबले में हैंडशेक होगा। बीसीसीआई ने अब इसका जवाब दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विमेंस वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
  • हैंडशेक विवाद पर आया बीसीसीआई का जवाब
  • दोनों टीमों के बीच नहीं है कोई टक्कार

India Women vs Pakistan Women: वही जोश, वही जुनून और फैंस में वहीं दीवानगी, क्या हुआ अगर इस बार देश की बेटियां मैदान पर होंगी। सामने पाकिस्तान हो तो मोटिवेशन सातवें आसमान पर होता है। फैंस के लिए भी यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा जब लगातार चौथे रविवार को उन्हें भारत और पाकिस्तान की टक्कर क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिलेगी। इस बार मौका और भी बड़ा है क्योंकि मुकाबला वर्ल्ड कप का है। दोनों टीम वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। भारत ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराकर जीत के साथ आगाज किया था, तो वहीं पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। एक और हार पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सफर वर्ल्ड कप में मुश्किल कर देगा।

India Women vs Pakistan Women, 6th Match R.Premadasa Stadium, Colombo

भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच (साभार-X ICC)

कोई टक्कर नहीं है भारत-पाकिस्तान का

End of Feed