IND W vs PAK W, T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी रखी 'नो हैंड शेक की नीति', हरमनप्रीत कौर ने फातिमा सना से नहीं मिलाए हाथ

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना से टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंड शेक की नीति पर अमल किया था जो कि अब भी जारी है।

बर्मिंघम: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी टी20 महिला विश्व कप के ग्रुप एक मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी नो हैंड शेक की नीति को बरकरार रखा। भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के साथ टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय पुरुष, अंडर-19 और महिला टीमों ने कड़ा रुख अपनाते हुए किसी भी स्तर के मैच में पाकिस्तान की कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया था। भारत की मेजबानी में खेले गए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भी कोलंबो में खेले गए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी टीम की कप्तान से हाथ नहीं मिलाए थे।

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर (फोटो क्रेडिट BCCI X)

इसकी शुरुआत दुबई में हुए एशिया कप के दौरान भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने की थी जिन्हें अब कप्तानी से हटा दिया गया है। कोलंबो में हुए महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप मैच के दौरान भी हरमनप्रीत और फातिमा ने हाथ नहीं मिलाया था।

End of Feed