India Women vs Pakistan Women Live Streaming: भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है और अब शनिवार को उसकी नजरें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ लीग चरण का शानदार अंत करने पर हैं। पिछले कुछ समय से मैदान पर भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन भारत-पाक मुकाबले का रोमांच हमेशा अलग होता है।
भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो साभार- AI)
शानदार फॉर्म में भारतीय टीम
भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं, मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 64 गेंद में 124 रन बनाकर मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं गेंदबाजी में नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ की जोड़ी कमाल कर रही है। पाकिस्तान की टीम अभी भी मुनीबा अली और कप्तान फातिमा सना पर निर्भर है। पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को हराया है और अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। पाकिस्तान का तीसरा मुकाबला हांगकांग के खिलाफ 7 सितंबर को है।
India Women vs Pakistan Women Live Streaming की जानकारी
भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप का मैच कब और कहां होगा? (IND W vs PAK W Venue)
भारत का विमेंस एशिया कप का ग्रुप-A का आखिरी लीग मैच शनिवार, 6 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच किस समय शुरू होगा? (IND W vs PAK W Match Time)
भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। टॉस 7:30 बजे होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप का प्रसारण कौन सा टीवी चैनल करेगा? (IND W vs PAK W Live Telecast in India)
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 टीवी चैनल पर किया जाएगा।
भारत में फैंस इंडिया बनाम पाकिस्तान का मैच ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं? (IND W vs PAK W Live Streaming)
इंडिया बनाम पाकिस्तान महिला एशिया कप 2026 का क्रिकेट मैच सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देखा जा सकता है।
