एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, जीत के बाद क्या बोलीं कप्तान हरमनप्रीत

Women Asia Cup 2026: मैच के बाद जब कप्तान हरमनप्रीत से मध्यक्रम की बल्लेबाजों के फ्लॉप होने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। हरमनप्रीत ने कहा कि वह सकारात्मक पहलुओं से शुरुआत करेंगी। स्मृति और शेफाली ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।

Women Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 में अपना दबदबा कायम रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। ग्रुप-A के मुकाबले में टीम इंडिया ने हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस एकतरफा जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम ने इस मैच से जो हासिल करना चाहा था, उसे पाने में सफल रही।

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर (फोटो साभार- BCCI)

सेमीफाइनल में पहुंचने पर क्या बोलीं कप्तान

मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 193 रन बनाए। इसकी हीरो रहीं सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, जिन्होंने 64 गेंदों पर 14 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 124 रनों की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। जवाब में हांगकांग की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने 16.2 ओवर में महज 56 रन पर ढेर हो गई। दीप्ति शर्मा ने 9 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा, प्रेमा रावत और श्री चरणी को 2-2 विकेट मिले।

End of Feed