IND W vs ENG W 5th T20I: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच पांचवां व आखिरी टी20 मैच, जानिए इस मैच से जुड़ी खास बातें

IND W vs ENG W 5th T20: श्रृंखला पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें और अंतिम मैच में अपना दबदबा कायम रखते हुए पांच मैचों की महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का शानदार अंत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

श्रृंखला पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें और अंतिम मैच में अपना दबदबा कायम रखते हुए पांच मैचों की महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का शानदार अंत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम ने शुरुआती मैचों में बल्ले और गेंद ने कमाल दिखाया, लेकिन चौथे मैच में उसकी फील्डिंग भी शानदार रही जिससे वह इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार खेल के सबसे छोटे प्रारूप में श्रृंखला जीतने में सफल रही।

IND W vs ENG W 5th T20I Preview

भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला पांचवां टी20 मैच प्रिव्यू

अरुंधति रेड्डी के सीमा रेखा पर लिए गए तीन शानदार कैच और राधा यादव की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट पर 126 रन पर रोक दिया और फिर यह मैच छह विकेट से जीतकर श्रृंखला में 3-1 की निर्णायक बढ़त हासिल की। टी20 श्रृंखला में मिली इस जीत से भारत ने तीन मैच की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए अपनी पुख्ता तैयारी का भी सबूत पेश किया। भारतीय टीम अब वनडे श्रृंखला में अधिक आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

End of Feed