IND W vs ENG W: आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड ने मारी बाजी, भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

IND W vs ENG W 5th T20 Highlights: भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच खेली गई टी20 सीरीज अब समाप्त हो गई है। इसके आखिरी मैच में इंग्लैंड ने बाजी मार ली लेकिन पांच मैचों की सीरीज पर भारतीय टीम ने 3-2 की बढ़त से कब्जा जमा लिया है।

IND W vs ENG W 5th T20 Highlights: इंग्लैंड की सरजमीं पर पहली बार टी20 श्रृंखला जीत सुनिश्चित करने वाली भारतीय महिला टीम को शनिवार को पांचवें और अंतिम टी20 मैच में मेजबान टीम के खिलाफ अंतिम गेंद पर पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने हालांकि श्रृंखला 3-2 से जीती।भारत ने शेफाली वर्मा की 75 रन की तेजतर्रार पारी से सात विकेट पर 167 रन बनाए लेकिन इंलैंड ने अंतिम गेंद पर पांच विकेट शेष रहते 168 रन बनाकर मैच जीत लिया।टॉस हार बल्लेबाजी करने उतरे भारत की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने एम आर्लोट (42 रन पर एक विकेट) पर लगातार दो चौकों के साथ शुरुआत की लेकिन अंतिम गेंद पर लिन्से स्मिथ को कैच दे बैठीं।

IND W vs ENG W WINNERS

भारतीय महिला टीम (फोटो- BCCI Women X)

जेमिमा रोड्रिग्ज भी सिर्फ एक रन बनाकर लिन्से की गेंद पर बोल्ड हो गईं जिससे भारत का स्कोर दो विकेट पर 19 रन हो गया।शेफाली और कप्तान हरमनप्रीत कौर (15) ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 66 रन की साझेदारी की। ऑफ स्पिनर चार्ली डीन (23 रन पर तीन विकेट) ने हरमनप्रीत को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा।हरलीन देओल भी सिर्फ चार रन बनाने के बाद सोफी एकलेस्टोन (28 रन पर दो विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गईं।शेफाली ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने सातवें ओवर में तेज गेंदबाज इसी वोंग पर तीन चौके और एक छक्के से 20 रन बटोरे।

End of Feed