IND W vs ENG W 3rd T20 Preview: भारत-इंग्लैंड तीसरे महिला टी20 में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, यहां जानिए मैच की खास बातें

IND Women vs ENG Women 3rd T20: भारतीय महिला टी20 टीम अब इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। शुक्रवार को जब भारतीय महिला टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा टी20 मैच खेलने उतरेगी तो उसका इरादा सिर्फ और सिर्फ जीत दर्ज करना होगा। इससे वो एक खास रिकॉर्ड बना सकती हैं। यहां जानिए इस मैच से जुड़ी अहम जानकारियां।

IND W vs ENG W 3rd T20 Preview: पहले दो मैच को सहजता से अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार सबसे छोटे प्रारूप में श्रृंखला जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने पांच मैच की श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड को रिकॉर्ड 97 रन से हराया तथा उसके बाद ब्रिस्टल में 24 रन से जीत दर्ज की जो इंग्लैंड की महिला टीम की इस मैदान पर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पहली हार थी। इस तरह से भारतीय टीम श्रृंखला में अभी 2-0 से आगे चल रही है। तीसरा टी20 मैच शुक्रवार को भारतीय समय के मुताबिक रात 11:05 बजे शुरू होगा।

IND Women vs ENG Women 3rd T20I Preview

भारत और इंग्लैंड की महिला टी20 टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच

भारतीय महिला टीम ने 2006 में डर्बी में खेले गए एकमात्र मैच में इंग्लैंड को हराया था। तब से भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ हर महिला टी20 श्रृंखला में हारती रही है, चाहे वह घरेलू मैदान पर हो या बाहर। यह प्रभावशाली प्रदर्शन भारत के लिए उत्साहजनक है, क्योंकि वे यहां की परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं, जो अगले वर्ष इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप की तैयारी को देखते हुए काफी महत्व रखता है।

End of Feed