IND W vs ENG W 3rd ODI Preview: निर्णायक वनडे मैच में होंगी भारत और इंग्लैंड महिला टीमों की कड़ी टक्कर, यहां जानिए सभी जानकारियां

IND Women vs ENG Women 3rd ODI Preview: भारतीय टीम को लॉर्ड्स की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने गलत शॉट चयन के कारण दूसरे मैच में हार झेलनी पड़ी थी और अब यहां मंगलवार को होने वाले तीसरे और अंतिम महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उसे इंग्लैंड की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

IND W vs ENG W 3rd ODI: भारतीय टीम को लॉर्ड्स की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने गलत शॉट चयन के कारण दूसरे मैच में हार झेलनी पड़ी थी और अब यहां मंगलवार को होने वाले तीसरे और अंतिम महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उसे इंग्लैंड की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। भारत ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से पहला मैच चार विकेट से जीता था, लेकिन शनिवार को लंदन में खेले गए बारिश से प्रभावित दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा, जिससे तीन मैचों की श्रृंखला अंतिम वनडे से पहले 1-1 से बराबरी पर है।

IND W vs ENG W 3rd ODI Preview

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे महिला वनडे मैच का प्रिव्यू

यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि विश्व कप दो महीने बाद शुरू होने वाला है। वनडे का यह प्रतिष्ठित महिला टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होगा, जिसकी मेज़बानी श्रीलंका और भारत के पांच शहर करेंगे। भारत की ऑलराउंड ताकत तथा कुछ खिलाड़ियों की अच्छी फॉर्म के कारण उम्मीद की जा रही थी कि वह दूसरे मैच में ही श्रृंखला अपने नाम कर देगा लेकिन खराब शॉट चयन और परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में असमर्थता ने उसकी योजनाओं पर पानी फेर दिया और 29 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वह आठ विकेट पर 143 रन ही बना सका।

End of Feed