INDW vs AUSW भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला विश्व कप मैच Highlights: एलिसा हीली के कप्तानी शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दी 3 विकेट से मात
IND W vs AUS W (भारत नेशनल क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया नेशनल क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड )Highlights: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान एलिसा हीली की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत मेजबान टीम इंडिया को 3 विकेट अंतर से मात देकर अपनी टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की। ऐसा रहा मैच रोमांचक मुकाबले के पल पल का हाल।
IND W vs AUS W (भारत नेशनल क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया नेशनल क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड ) India Banam Australia Women's ODI World Cup 2025 Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में अपने विजय अभियान को बरकरार रखा। टीम इंडिया ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 10 विकेट पर 330 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 331 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली की 142(107) रन और ऐलिसा पैरी की 47(52) की नाबाद पारी की बदौलत हासिल कर लिया। 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलिस पैरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए विजयी छक्का जड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ विमेंस वनडे में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक हासिल करने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया। इस मैच में जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 मैच में तीन जीत और 7 अंक के साथ पहले पायदान पर काबिज हो गई है। भारतीय टीम 4 मैच में 2 जीत 2 हार के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। एलिसा हीली को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
330 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया
भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद 330 रन बनाकर 48.5 ओवर में ढेर हो गई। भारतीय टीम के पुछल्ले बल्लेबाज अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। बावजूद इसके टीम इंडिया 330 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल हुई। एनाबेल सदरलैंड ने 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए और भारतीय टीम को 50 ओवर नहीं खेलने दिए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 80 रन की पारी स्मृति मंधाना ने खेली। वहीं 75 रन प्रतिका रावल ने बनाए। भारतीय टीम ने 35 रन पर अंतिम 6 विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सदरलैंड के पांच विकेट के अलावा सोफी मोलिन्यू ने 3 विकेट चटकाए। एक-एक विकेट किम गेराथ और मेगन शट के खाते में गया। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 331 रन का विशाल लक्ष्य मिला है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच महिला विश्व कप 2025 का अहम मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रलिया और मेजबान भारत के बीच हो रहा है। एलिसा हीली की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट में अबतक खेले 3 मैच में 2 जीत और एक रद्द मुकाबले के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज है। वहीं भारतीय टीम 3 मैच में 2 जीत और एक हार के साथ तीसरे नंबर पर है। ये मुकाबला भारतीय टीम के सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए करो या मो वाला हो गया है। इससे पहले इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद मेजबान टीम के लिए सेमीफाइनल के समीकरण थोड़े से मुश्किल हो गए हैं। ऐसे में भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच आज खेला जा रहा मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद अहम हो गया है। मैच की अहमियत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस मुकाबले के सारे टिकट बिक चुके हैं और दर्शक इस बड़े मैच का लुत्फ उठाने के लिए बेकरार है। ऐसे में मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें। मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग इलेवन): एलिसा हीली (विकेट कीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, किम गर्थ, अलाना किंग, मेगन स्कुट।
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
ऐसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में दोनों के बीच कुल 59 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 48 में ऑस्ट्रेलियाई टीम और 11 में टीम इंडिया विजयी रही है। इस लिहाज से देखा जाए तो मुकाबला एकतरफा रहा है। लेकिन विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम को आखिरी बार हार का सामना भारत के खिलाफ ही करना पड़ा था। ये मुकाबला साल 2017 के विश्व कप में खेला गया था जिसमें हरमनप्रीत कौर की 172 रन की आतिशी पारी ने ऑस्ट्रेलिया के फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया था। विश्व कप में दोनों के बीच कुल 13 मुकाबले हुए हैं जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच ऑस्ट्रेलिया के और 3 भारत के खाते में गए हैं। आखिरी बार दोनों के बीच विश्व कप में साल 2022 में ऑक्लैंड में भिड़ंत हुई थी जिलमें ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल हुई थी।
ऐसी हैं दोनों टीम:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड।
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, एलेना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिन्यु, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शूट , अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल और जॉर्जिया वेयरहैम।
