IND vs ZIM Aaj ka Toss kaun Jeeta: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हरारे में खेला जाना है। पहला मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया ने बैक टू बैक दो जीत दर्ज कर शानदार वापसी की है और अब वह सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में आज का मैच दोनों टीम के लिए बेहद अहम है। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह यह मुकाबला जीतकर सीरीज को अपने कब्जे में कर ले तो वहीं जिम्बाब्वे के पास सीरीज में बने रहने का यह आखिरी मौका है।
भारत बनाम जिम्बाब्वे, आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)
दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया 3 बदलाव के साथ उतरी थी। आज के मुकाबले में भी टीम कुछ नए चेहरे को आजमा सकती है। अभिषेक का नंबर 3 पर खेलना उन्हें शूट नहीं किया, लेकिन इस बात की संभावना बहुत कम नजर आती है कि एक बार फिर टीम इंडिया अपनी ओपनिंग जोड़ी के साथ कोई छेड़छाड़ करे।
भारत बनाम जिम्बाब्वे टॉस का समय (IND vs ZIM Toss Time)
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज के मैच का टॉस शाम 4.00 बजे होगा।
भारत बनाम जिम्बाब्वे टॉस की जगह (IND vs ZIM Toss Venue)
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज का मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम जिम्बाब्वे आज का टॉस किसने जीता (IND vs ZIM Toss Win Today)
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज का मैच के टॉस भारत ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
