T20 Match Ind Vs ZIM: भारत ने चौथे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज पर किया 3-1 से कब्जा
T20 Match Ind Vs ZIM: भारत ने चौथे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज पर किया 3-1 से कब्जा
भारत ने इस तरह जिम्बाब्वे पर दूसरी दफा 10 विकेट के अंतर से जीत हासिल की। 2016 में इसी स्थल पर भारत ने मेजबान टीम को 10 विकेट से हराया था। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करते हुए कामचलाऊ गेंदबाज शिवम दूबे और अभिषेक शर्मा के शानदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 152 रन पर रोक दिया। फिर जायसवाल और गिल की मदद से उछाल भरी पिच पर यह लक्ष्य महज 15.2 ओवर में 156 रन बनाकर हासिल कर लिया।
भारत की प्लेइंग इलेवन- 1 अभिषेक शर्मा, 2 शुभमन गिल (कप्तान), 3 यशस्वी जयसवाल, 4 रुतुराज गायकवाड़, 5 शिवम दुबे, 6 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 7 रिंकू सिंह, 8 वॉशिंगटन सुंदर, 9 रवि बिश्नोई, 10 तुषार देशपांडे 11 खलील अहमद
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन-1 वेस्ली मधेवेरे, 2 तदिवानाशे मारुमनी, 3 ब्रायन बेनेट, 4 सिकंदर रज़ा (कप्तान), 5 डियोन मायर्स, 6 जोनाथन कैंपबेल, 7 क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), 8 फराज अकरम, 9 रिचर्ड नगारवा, 10 ब्लेसिंग मुजरबानी, 11 तेंदई चतारा।
