IND vs ZIM 2nd T20i Aaj ka Toss kaun Jeeta: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार ( 7 जुलाई 2024) को खेला जाने वाला है। इस सीरीज की शुरुआत टीम इंडिया के लिए बेहद खराब रही है। टीम को पहले टी20ई में जिम्बाब्वे के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 120 रनों पर ऑलआउट कर दिया इसके बाद लग रहा था कि टीम जीत जाएगी लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में टीम के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि इस महत्वपूर्ण मैच में टॉस किसने जीता है।
आज का टॉस कौन जीता
भारत बनाम जिम्बाब्वे टॉस का समय (IND vs ZIM Toss Time)
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज के मैच का टॉस शाम 4 बजे होगा।भारत बनाम जिम्बाब्वे टॉस की जगह (IND vs ZIM Toss Venue)
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज का मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम जिम्बाब्वे आज का टॉस किसने जीता (IND vs ZIM Toss Win Today)
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs ZIM Squad)
भारत (पहले दो मैचों के लिये): शुभमन गिल (कप्तान), रूतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साइ सुदर्शन, जितेश शर्मा, हर्षित राणा ।
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, टेंडाइ चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट केइया , क्लाइव एम, वेसली मेदेवेरे, टी मारूमानी, वेलिंगटन मसाकाजा, ब्रेंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डियोन मायर्स , एंटम नकवी, रिचर्ड एंगारावा, मिल्टन शुम्बा ।
मैच का समय : शाम 4 . 30 से ।
