IND vs ZIM 1st T20I Pitch Report: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs ZIM 1st T20 Pitch Report Today Match In Hindi: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज शुरू होने जा रही है। जिम्बाब्वे दौरे पर मौजूद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम लगातार दो सीरीज हारने के बाद जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। यहां हम जानेंगे आज होने वाले भारत-जिम्बाब्वे पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज 2026
  • आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच
  • हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला

IND vs ZIM 1st T20 Pitch Report In Hindi Today Match: आयरलैंड और फिर इंग्लैंड में टी20 सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम आज (23 जुलाई, गुरुवार) ज़िम्बाब्वे दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीराज क पहला मुकाबला (India vs Zimbabwe 1st T20I) खेलने उतरेगी। श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने के बाद अब तक टीम इंडिया ने एक भी टी20 मैच नहीं जीता है और उन पर लगातार दबाव बना हुआ है। ज़िम्बाब्वे बेशक कमजोर टीम मानी जाती रही है, लेकिन हाल में उसने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीती है इसलिए भारतीय टीम को उसके खिलाफ भी सतर्क रहना होगा, खासतौर पर क्योंकि वे अपने ही घर में खेल रहे हैं। ज़िम्बाब्वे टी20 टीम की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है।

India vs Zimbabwe 1st T20I Pitch Report Today Match

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 14 टी20 मैच हुए हैं। भारत ने जिम्बाब्वे को 11 मुकाबले में हराया है। वहीं, ज़िम्बाब्वे सिर्फ तीन टी20 मैचों में जीत दर्ज कर सका है। मौजूदा सीरीज जिम्बाब्वे में होने जा रही है। जिम्बाब्वे में हुए भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैचों के आंकड़ों क देखें तो ज़िम्बाब्वे में टीम इंडिया ने अब तक मेजबान टीम के खिलाफ 12 टी20 मुकाबले खेले हैं और इनमें 9 मैच भारत जीता और तीन मुकाबलों में मेजबान जिम्बाब्वे टी20 टीम को जीत हासिल हुई।

End of Feed