LIVEIND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: होप के शतकीय पारी से वेस्टइंडीज ने हासिल की ऐतिहासिक जीत
IND vs WI Today T20 Match (भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीत लिया। वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान होप 102 रन बनाकर नाबाद रहे।

IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: होप के शतकीय पारी से वेस्टइंडीज ने हासिल की ऐतिहासिक जीत
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: शे होप के नाबाद 102 रन की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य 4 विकेट खोकर 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इससे पहले भारत ने सैमसन की 82 रन की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज के सामने 250 रन का लक्ष्य रखा। सैमसन के अलावा कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 और तिलक वर्मा ने 44 रन की पारी खेली। अय्यर और तिलक ने 5वें विकेट के लिए 83(32) रन की साझेदारी की।
आज के मैच में भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन- शे होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शेमार स्प्रिंगर, अकील होसेन, शेमार जोसेफ
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत
शे होप के नाबाद 102 रन की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य 4 विकेट खोकर 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: कुलदीप ने तोड़ी साझेदारी
कुलदीप ने रदरफोर्ड को आउट कर टीम इंडिया की वापसी करा दी है। इसके साथ ही होप के साथ उनकी 120(54) रन की साझेदारी टूट गई। रदरफोर्ड 37 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: 24 गेंद में रदरफोर्ड का अर्धशतक
रदरफोर्ड ने 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े। होप के साथ रदरफोर्ड 86(39) रन की साझेदारी कर चुके हैं।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: रदरफोर्ड और होप की साझेदारी ने जगाई उम्मीद
शे होप और रदरफोर्ड ने चौथे विकेट के लिए 71(34) रन की साझेदारी कर ली है। रदरफोर्ड 46 और शे होप 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: होप और पॉवेल की अर्धशतकीय साझेदारी
रोवमैन पॉवेल 24 रन बनाकर मयंक का शिकार बने हैं। होप के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करने के बाद पॉवेल आउट हुए। वेस्टइंडीज ने 58 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: दो ओवर खत्म, वेस्टइंडीज का स्कोर 18/2
दो ओवर बाद वेस्टइंडीज ने 18 रन बना लिए हैं, लेकिन मुश्किल यह है कि टीम दो विकेट गंवा चुकी है। मयंक ने दो गेंद में दो विकेट चटकाए थे।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: पहले ही ओवर में वेस्टइंडीज को झटक
पहले ही ओवर में वेस्टइंडीज ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। कामिल पूरन 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मयंक यादव की गेंद पर बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया है।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: वेस्टइंडीज को मिला 250 का लक्ष्य
भारत ने सैमसन की 82 रन की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज के सामने 250 रन का लक्ष्य रखा। सैमसन के अलावा कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 और तिलक वर्मा ने 44 रन की पारी खेली। अय्यर और तिलक ने 5वें विकेट के लिए 83(32) रन की साझेदारी की।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: शतक से चूके सैमसन
संजू सैमसन अपने टी20 करियर का चौथा शतक 18 रन से चूक गए। वह 41 गेंद में 82 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 14.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है।
शिवम दुबे के रुप में भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। दुबे 7 रन बनाकर रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हुए। अच्छी बात यह है कि संजू 81 रन बनाकर खेल रहे हैं और बल्लेबाजी करने इन फॉर्म श्रेयस अय्यर आए हैं।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: चेज ने किया ईशान का शिकार
अर्धशतक की ओर तेजी से बढ़ रहे ईशान किशन की पारी के अंत 12वें ओवर की पहली गेंद पर रोस्टन चेज ने उन्हें बोल्ड करके कर दिया। ईशान ने 43 (22) रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: भारत ने 11 ओवर में बनाए 139 रन
भारत ने 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 43 (21) और संजू सैमसन 74 (34) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: सौ रन के पार पहुंची टीम इंडिया
संजू सैमसन ने पारी के नौवें ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्का जड़कर टीम इंडिया को 100 रन के पार पहुंचा दिया है।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: सैमसन का अर्धशतक
संजू सैमसन ने 21 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने बैक टू बैक चौका जड़कर फिफ्टी पूरी की। वह अब तक 6 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: अर्धशतक के करीब सैमसन
संजू सैमसन अर्धशतक के करीब हैं। 17 गेंद में सैमसन 41 रन बना चुके हैं। 4.4 ओवर में भारत ने 62 रन बना लिए हैं। संजू और ईशान की जोड़ी खेल रही है।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: भारत को लगा पहला झटका
भारत ने 42 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया है। अभिषेक शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का जड़ा।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: दो ओवर बाद भारत का स्कोर 21 रन
भारत ने दो ओवर बाद 21 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अच्छे लय में नजर आ रहे हैं। अभिषेक 13 और सैमसन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभिषेक ने भारत में टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: भारत ने की तेज शुरुआत
भारत ने पहले ओवर में 10 रन बना लिए हैं। अकील होसेन के इस ओवर में अभिषेक ने एक छक्का भी जड़ा। पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा सस्ते में आउट हो गए थे।
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
शे होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शेमार स्प्रिंगर, अकील होसेन, शेमार जोसेफ
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
IND vs WI, टी20 लाइव स्कोर: अय्यर ने टॉस के समय क्या कहा?
हम भी पहले गेंदबाजी करने की सोच रहे थे, हमें जल्दी से तालमेल बिठाना होगा। हमने 40 ओवरों तक अपना स्तर बनाए रखने के बारे में बात की है। हम खुद को बेहतर बनाने के लिए चुनौती देना चाहते हैं। हम उसी टीम के साथ मैदान में उतर रहे हैं।