LIVEIND vs WI Highlights: विराट कोहली ने पहली बार लगाए 9 छक्के, तूफानी शतक जड़कर भारत को जिताया मैच
IND vs WI Highlights: चेज मास्टर विराट कोहली ने लगातार दो छक्के जड़कर भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में 8 विकेट से जीत दिला दी। विराट ने इस जीत में शानदार 139 रन जड़े।

IND vs WI Highlights: विराट कोहली ने पहली बार लगाए 9 छक्के, तूफानी शतक जड़कर भारत को जिताया मैच
IND vs WI Highlights: चेज मास्टर विराट कोहली ने लगातार दो छक्के जड़कर भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में 8 विकेट से जीत दिला दी। विराट ने इस जीत में शानदार 139 रन जड़े। वेस्टइंडीज से मिले 296 रनों के टारगेट को भारतीय टीम ने 41.4 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की जीत में विराट कोहली ने जहां मात्र 88 गेंदों में 10 चौके और 9 तूफानी छ्क्कों के दम पर नाबाद 139 रनों का योगदान दिया। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 110 रनों की शानदार सेंचुरी जड़ी। रोहित शर्मा ने भी 32 रनों की पारी खेली।
कोहली ने पहली बार लगाए 9 छक्के
विराट कोहली ने आज तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ छक्कों का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने इस पारी में 9 छक्के जड़े, जो किसी वनडे पारी में उनके सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले उनका रिकॉर्ड 8 छक्कों का था, जो उन्होंने 2023 में इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। कोहली ने 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2025 में रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7-7 छक्के लगाए थे। तिरुवनंतपुरम का मैदान कोहली के लिए बेहद लकी साबित हो रहा है, जहां उनके दो सबसे ज्यादा छक्कों वाली पारियां आई हैं।
जस्टिन ग्रीव्स का मेडन शतक
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 296 रनों का टारगेट दिया था। वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स के शानदार शतक लगाया। ग्रीव्स ने 108 गेंदों पर 12 चौकों के साथ 101 रनों की यादगार पारी खेली। उनके अलावा जॉन कैंपबेल ने 62 रनों की तेज पारी से टीम को दमदार शुरुआत दिलाई थी, जबकि आमिर जंगू ने 58 रन बनाकर नाबाद रहते हुए अंत तक पारी को संभाले रखा। भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप यादव सबसे सफल रहे, जिन्होंने 40 रन देकर 4 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 और नीतिश कुमार रेड्डी को एक सफलता मिली।
300 रन का आंकड़ा रह गया पीछे
जब वेस्टइंडीज बल्लेबाजी कर रही थी तब 300 रन बेहद आसान लग रहा था, लेकिन अंत में वे 5 रन से चूक गए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली मेजबान टीम के लिए पावरप्ले काफी मुश्किल रहा। पहले 10 ओवर में भारत एक भी विकेट नहीं ले सका था और गेंदबाजों का कंट्रोल भी नहीं दिखा। इसी का फायदा उठाते हुए वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की और पहले पावरप्ले में 85 रन बटोर लिए थे।
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स
IND vs WI Live Score: भारत की शानदार जीत
भारत ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर गिल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआत आसान नहीं रही। वेस्टइंडीज के दोनों ओपनरों ने फिफ्टी जड़ी और 135 रन की साझेदारी की। कुलदीप यादव ने यह साझेदारी तोड़ी और 4 विकेट लेकर स्कोर 198/5 कर दिया, जिसमें ग्रीव्स का पहला शतक भी शामिल था। जांगू की तेज फिफ्टी से वेस्टइंडीज 295 तक पहुंचा, जो नाकाफी साबित हुआ। रोहित और गिल ने पावरप्ले में 70 रन जोड़े। रोहित के आउट होने के बाद गिल और कोहली ने मोर्चा संभाला। गिल को 11 पर जीवनदान मिला और उन्होंने इस साल 9 वनडे में सातवीं बार 50+ स्कोर बनाया।
IND vs WI Live Score: लगातार दो छक्के जड़कर विराट ने भारत को जिताया मैच
चेज मास्टर विराट कोहली ने लगातार दो छक्के जड़कर भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में 8 विकेट से जीत दिला दी। विराट ने इस जीत में शानदार 139 रन जड़े।
IND vs WI Live Score: लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली ने लिस्ट-A क्रिकेट में महान सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। तेंदुलकर ने 538 पारियों में 60 शतक लगाए थे, वहीं कोहली ने सिर्फ 338 पारियों में ही 60 शतक पूरे कर लिए हैं। यानी सचिन से 200 कम पारियों में कोहली ने यह मुकाम हासिल किया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ग्राहम गूच हैं, जिन्होंने 601 पारियों में 44 शतक बनाए। ग्रेम हिक ने 630 पारियों में 40 शतक लगाए हैं, जबकि कुमार संगकारा ने 501 पारियों में 39 शतक जड़े हैं।
IND vs WI Live Score: एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक
विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उनका 10वां वनडे शतक है। इस लिस्ट में अब कोहली टॉप पर दो टीमों के साथ हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी 10 शतक लगाए हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 10 शतक पूरे कर लिए हैं। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक लगाए थे, रोहित शर्मा ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक जड़े हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 और सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 8 शतक बनाए हैं। खास बात यह है कि श्रीलंका के खिलाफ कोहली का 10वां शतक भी तिरुवनंतपुरम में ही आया था।
IND vs WI Live Score: विराट कोहली के सबसे तेज वनडे शतक
विराट कोहली ने तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 74 गेंदों में शतक जड़कर अपनी सबसे तेज सेंचुरी की लिस्ट में नया नाम जोड़ लिया है। कोहली का सबसे तेज शतक आज भी 52 गेंदों में है, जो उन्होंने 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। दूसरे नंबर पर 61 गेंदों में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 का शतक है। आज की 74 गेंदों वाली पारी अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है। इसके बाद होबार्ट 2012 और कोलंबो 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 76-76 गेंदों में और गुवाहाटी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 80 गेंदों में लगाया गया शतक शामिल है।
IND vs WI Live Score: 2026 में कप्तान गिल का जलवा बरकरार
भारतीय कप्तान शुभमन गिल 2026 में वनडे में जबरदस्त फॉर्म में हैं। इस साल उनकी 9 पारियों के स्कोर हैं- 56, 56, 23, 84, 154, 80, 31, 77 और 103*। गिल ने इस साल 9 पारियों में अब तक 660 से ज्यादा रन बना लिए हैं, जिसमें वह 3 बार नाबाद रहे हैं। उनका औसत 110 से ज्यादा का रहा है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक नाबाद शतक समेत 7 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। वह सिर्फ एक बार ही 30 से नीचे के स्कोर पर आउट हुए हैं। कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी गिल का यह साल अब तक शानदार रहा है।
IND vs WI Live Score: सचिन तेंदुलकर बनाम विराट कोहली
विराट कोहली ने वनडे में 15,000 रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर के क्लब में एंट्री ले ली है, लेकिन आंकड़ों में कोहली ने बाजी मारी है। सचिन ने यह मुकाम 34 साल 66 दिन की उम्र में हासिल किया था, जबकि कोहली 37 साल 326 दिन के हैं। हालांकि, कोहली उनसे तेज हैं। सचिन को 15,000 रन के लिए 377 पारियां लगी थीं, वहीं कोहली ने सिर्फ 303 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया। गेंदों की बात करें तो सचिन ने 17,528 गेंदें ली थीं, जबकि कोहली ने 15,950 गेंदों में ये रन पूरे किए। डेब्यू से दिनों के हिसाब से सचिन को 6,402 दिन लगे और कोहली को 6,614 दिन लगे।
IND vs WI Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा शतक
वेस्टइंडीज से मिले 296 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ दिया है। शुभमन गिल का कीमो पॉल द्वारा छोड़ा गया कैच वेस्टइंडीज को बहुत महंगा पड़ा। गिल को 11 रन पर जीवनदान मिला था, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। शतक पूरा करते ही गिल ने हेलमेट उतारा और झुककर दर्शकों का अभिवादन किया।
IND vs WI Live Score: कोहली ने वनडे में पूरे किए 15 हजार रन
विराट कोहली के वनडे में 15,000 रन पूरे हो गए हैं। ऐसा करने वाले वह सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। तिरुवनंतपुरम का पूरा स्टेडियम खड़े होकर तालियां बजा रहा है। कोहली ने भी दोनों हाथ उठाकर दर्शकों के प्यार को स्वीकार किया। अल्जारी की छोटी गेंद पर कोहली ने बेहतरीन पुल शॉट लगाकर चौका जड़ा और इतिहास रच दिया।
IND vs WI Live Score: किंग कोहली ने लगाई हाफ सेंचुरी
विराट कोहली का ने लगाया स्टाइलिश अर्धशतक। छक्के के साथ किया पूरा। कोहली ने अपने अंदाज में फिफ्टी पूरी की। दूसरे स्पेल में लौटे अल्जारी जोसेफ का स्वागत कोहली ने छक्के से किया। बल्ला उठाकर उन्होंने दर्शकों के अभिवादन का जवाब दिया। गुड लेंथ पर बिल्कुल स्लॉट में गेंद थी और कोहली ने कोई कसर नहीं छोड़ी। लाइन में आकर सामने साइटस्क्रीन के ऊपर से गेंद को हवा में भेज दिया। उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
IND vs WI Live Score: भारत के 100 रन हुए पूरे
वेस्टइंडीज से मिले 296 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 16 ओवर में एक विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। भारत के लिए दोनों ओपनर्स रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने धांसू शुरुआत दी थी। वहीं रोहित के आउट होने के बाद अब विराट कोहली और गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब यहां से टीम इंडिया को जीत के लिए 196 रनों की जरूरत है।
IND vs WI Live Score: विराट ने आते ही लगाया जबरदस्त छक्का
विराट कोहली ने क्रीज पर आते ही जबरदस्त छक्का लगा दिया है। अल्जारी जोसेफ की 144.5kph की तेज शॉर्ट गेंद, जो शरीर की तरफ अंदर आ रही थी, विराट कोहली जरा भी पीछे नहीं हटे। अल्जारी जोसेफ की इस बाउंसर पर कोहली ने घूमते हुए पुल शॉट खेला। गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगी और विकेटकीपर के सिर के ऊपर से उड़ती हुई सीधे छह रनों के लिए चली गई। छक्का जड़ने के बाद कोहली ने दूसरे छोर पर खड़े गिल को इशारा किया कि उनका इरादा इसे लॉन्ग लेग के ऊपर से मारने का था।
IND vs WI Live Score: रोहित शर्मा 32 रन बनाकर हुए आउट
भारत को पहला झटका लग गया है। अल्जारी जोसेफ ने फिर रोहित शर्मा का शिकार कर लिया है। रोहित का जोसेफ के खिलाफ संघर्ष जारी रहा और एक बार फिर इस तेज गेंदबाज ने उन्हें पवेलियन भेजा। वनडे में यह चौथी बार है जब जोसेफ ने रोहित को आउट किया है। रोहित शर्मा 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
IND vs WI Live Score: भारत को चाहिए 40 ओवर में 226 रन
वेस्टइंडीज से मिले 296 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपने पहले पावरप्ले में बिना विकेट खोए 70 रन बना लिए हैं। भारत के लिए दोनों ओपनर्स रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने धांसू शुरुआत दी है। अब यहां से टीम इंडिया को जीत के लिए 40 ओवरों में 226 रनों की जरूरत है।
IND vs WI Live Score: भारत की पारी के 50 रन हुए पूरे
तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज से मिले 296 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। भारत ने 7.5 ओवरों में 53 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 23 और शुभमन गिल 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को यहां से जीत के लिए 246 रनों की और जरूरत है।
IND vs WI Live Score: भारत की सधी शुरुआत
वेस्टइंडीज से मिले 296 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने बेहद सधी शुरुआत की है। भारत ने पहले 5 ओवर में बिना विकेट खोए 29 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 16 और कप्तान शुभमन गिल 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs WI Live Score: ग्रीव्स का शतक, कुलदीप के चार विकेट
पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने जस्टिन ग्रीव्स के शानदार शतक से भारत के सामने 296 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है। ग्रीव्स ने 108 गेंदों पर 12 चौकों के साथ 101 रनों की यादगार पारी खेली। उनके अलावा जॉन कैंपबेल ने 62 रनों की तेज पारी से टीम को दमदार शुरुआत दिलाई, जबकि आमिर जंगू ने 58 रन बनाकर नाबाद रहते हुए अंत तक पारी को संभाले रखा। भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप यादव सबसे सफल रहे, जिन्होंने 40 रन देकर 4 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 और नीतिश कुमार रेड्डी को एक सफलता मिली।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर बनाए 295 रन
तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 295 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे अधिक 101 रन बनाए। वहीं भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किए।
IND vs WI Live Score: प्रसिद्ध ने भारत को दिलाई 6वीं सफलता
प्रसिद्ध कृष्णा ने वेस्टइंडीज को एक और झटका दे दिया है। प्रसिद्ध ने रोस्टन चेज को बोल्ड आउट किया। चेज बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। प्रसिद्ध ने शॉर्ट ऑफ लेंथ पर गेंद डाली, जिसमें हल्की अंदरूनी मूवमेंट थी। गेंद उम्मीद से तेज आई और चेज चकमा खा गए। मिडविकेट के ऊपर से हवाई शॉट खेलने गए, अंदरूनी किनारा बीट हुआ और गेंद सीधे स्टंप्स में जा घुसी। स्टंप्स बिखरते ही पवेलियन लौटना पड़ा।
IND vs WI Live Score: कुलदीप यादव ने भारत को दिलाई पांचवी सफलता
कुलदीप यादव का एक ही ओवर में दोहरा धमाका। उन्होंने लगातार दो गेंदों में दो विकेट निकालकर भारत को पांचवी सफलता दिलाई। वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू खाता भी नहीं खोल सके। विकेट मिलते ही कुलदीप ने हवा में मुक्का मारकर जश्न मनाया। उनकी लेंथ गेंद में एक्स्ट्रा बाउंस था और यह गुगली थी। एंड्रयू गेंद को पढ़ नहीं पाए और आगे बढ़कर डिफेंड करने लगे, लेकिन गेंद बल्ले के कंधे से लगकर हवा में उठ गई। पहली स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने उछलकर शानदार ओवरहेड कैच लपक लिया।