IND vs WI T20 Weather Report: गोमती नदी के बाढ़ का पानी पहुंचा इकाना के मुहाने, क्या बारिश देगी लखनऊ में दस्तक? जानें मौसम का हाल

गोमती नदी में आई बाढ़ की वजह से लखनऊ के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं, इकाना स्टेडियम के मुहाने तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि स्टेडियम की तरफ जाने वाले रास्ते का एक अंडरपास बंद करना पड़ा है। स्टेडियम के आस पास पानी भरा होने से दर्शकों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs WI T20 Lucknow Weather Report: आज लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ में गोमती नदी में आई बाढ़ की वजह से इकाना के आस-पास पानी भर गया है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को बारिश की चिंता सताने लगी है। फैंस यह जानने के लिए आतुर हो गए हैं कि आज लखनऊ का मौसम कैसा रहेगा। तो चलिए जानते हैं लखनऊ की वेदर रिपोर्ट।

Ekana Gomti

गोमती नहीं आई बाढ़। फाइल फोटो

भारत, वेस्टइंडीज पर 2-1 से ODI सीरीज जीतने के बाद T20I सीरीज में उतरेगा। मेजबान टीम अपने इस मोमेंटम को सबसे छोटे फॉर्मेट में भी जारी रखना चाहेगी और घरेलू मैदान पर जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। हालांकि, यह इतना आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि, वेस्टइंडीज टी20 की सबसे खतरनाक टीम में से एक मानी जाती है। वहीं, वनडे में मिली शिकस्त के चलते वेस्टइंडीज की टीम और खतरनाक हो गई है। वह घायल शेर की तरह पलटवार कर सकती है।

End of Feed