IND vs WI: पहले वनडे के हीरो कुलदीप यादव ने टीम में कभी-कभी जगह मिलने पर दिया ये बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 28, 2023, 03:05 PM IST

Kuldeep Yadav, IND vs WI ODI: कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में तीन ओवर में छह रन देकर चार विकेट लिये जिससे भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। टीम संयोजन के कारण कई बार भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर होने वाले कुलदीप यादव ने इसको लेकर क्या कहा, आइए जानते हैं।

IND vs WI ODI: हालात के अनुरूप टीम संयोजन के कारण कई बार बाहर होने वाले कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के लिये यह सामान्य बात है और बायें हाथ के कलाई के इस स्पिनर का मानना है कि मौके गंवाने पर दुखी होने की बजाय हर मौके का फायदा उठाना बेहतर है। कुलदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में तीन ओवर में छह रन देकर चार विकेट लिये जिससे भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।

Kuldeep Yadav statement after becoming man of the match

कुलदीप यादव (BCCI)

‘प्लेयर आफ द मैच’ चुने गए कुलदीप ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘अधिकांश समय मुझे हालात और टीम संयोजन की वजह से खेलने का मौका नहीं मिलता । अब यह सामान्य बात है । मैं इतने साल से क्रिकेट खेल रहा हूं ।अब छह साल से अधिक हो गए । ये चीजें सामान्य हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘मैं अब विकेट लेने के बारे में ज्यादा नहीं सोचता । मेरा फोकस प्रक्रिया पर है कि किस लैंग्थ से गेंद डालनी चाहिये।’’

End of Feed