LIVEIND vs WI 3rd ODI Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का टारगेट हासिल कर रचा इतिहास, तीसरे वनडे में भारत को हराया
IND vs WI 3rd ODI Highlights: तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से मात दे दी। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रनों का टारगेट हासिल करके इतिहास रच दिया।

IND vs WI 3rd ODI Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का टारगेट हासिल कर रचा इतिहास, तीसरे वनडे में भारत को हराया
IND vs WI 3rd ODI Highlights: तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय टीम को 5 विकेट से हरा दिया है। वेस्टइंडीज ने भारत से मिले 352 रनों के टारगेट को 48.2 ओवरों में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की जीत में उनके कप्तान शाई होप का सबसे बड़ा रोल रहा, जिन्होंने अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ शतक जड़ा। शाई होप ने 143 गेंदों में 17 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 162 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। उनके अलावा आमिर जांगू ने 67 और कीमो पॉल ने 44 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। इस मैच में भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ ना तो मोहम्मद सिराज और ना ही कुलदीप यादव कुछ बड़ा कर पाए। वहीं अंशुल कंबोज और गुरनुर ब्रार भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे।
केएल राहुल का शतक गया बेकार
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 351 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत के लिए केएल राहुल ने 80 गेंदों में तूफानी शतक लगाया था। वह अंत में 129 रनों पर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में राहुल ने 10 चौके और 6 छक्के जड़े। केएल राहुल के अलावा रोहित शर्मा ने भी 92 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन 8 रनों से अपने शतक से चूक गए। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 और नमन धीर ने 30 रनों का उपयोगी योगदान दिया। ससे पहले भारत की पारी ने अपने शुरुआती दो विकेट मात्र 4 रन पर गंवा दिए थे। जिसमें विराट कोहली का गोल्डन डक शामिल है। वेस्टइंडीज की तरफ से जेडन सील्स ने सबसे अधिक 3 विकेट और कीमो पॉल ने 2 विकेट झटके। गुडाकेश मोती को भी एक विकेट मिला।
भारतीय वनडे टीम फुल स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप कप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतिश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज।
वेस्टइंडीज वनडे टीम फुल स्क्वॉड
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: रिकॉर्ड बुक में वेस्टइंडीज के कप्तान का नाम
वेस्टइंडीज के लिए रन-चेज में सबसे बड़े स्कोर (वनडे):
162* - शाई होप vs भारत, न्यू चंडीगढ़ 2026
162 - क्रिस गेल vs इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज 2019
153 - ब्रायन लारा vs पाकिस्तान, शारजाह 1993
149* - शिवनारायण चंद्रपॉल vs भारत, नागपुर 2007
भारत के खिलाफ रन-चेज में सबसे बड़े स्कोर (वनडे):
162* - शाई होप, न्यू चंडीगढ़ 2026
160 - तिलकरत्ने दिलशान, राजकोट 2009
158 - एंड्रयू स्ट्रॉस, बेंगलुरु 2011
151* - सनथ जयसूर्या, वानखेड़े 1997
IND vs WI 3rd ODI Live Score: वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी जीत
भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज की टीम ने अपने कप्तान के शतक के दम पर 5 विकेट से जीत हासिल की। सबसे खास बात यह है कि उनके कप्तान ने ही विनिंग रन बनाया। ये वनडे में वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी सफल रन-चेज है। कप्तान शाई होप ने नाबाद शतक जड़कर जीत दिलाई। इससे पहले वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा चेज 2019 में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ 328 रन था। तीसरे नंबर पर 2023 में नॉर्थ साउंड में इंग्लैंड के खिलाफ 326 रन की चेज है। बस्सेटेरे में 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 322 रन और 2017 में प्रोविडेंस में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रन का चेज भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को हराया
तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। हालांकि, इससे पहले ही सीरीज भारत अपने नाम कर चुका था। भले ही भारतीय टीम यह मैच हार गया, लेकिन सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: जीत की राह पर नजर आ रहा वेस्टइंडीज
भारत से मिले 352 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम अपने कप्तान के जुझारू प्रदर्शन के दम पर जीत की राह पर नजर आ रहा है। कप्तान शाई होप एक छोर पर शतक लगाकर खड़े हैं और लगातार रनों का फासला कम कर रहे हैं।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: मैच में अब तक 9 कैच छूटे
इस मैच में अब तक कुल 9 कैच छूटे। इसमें से 6 वेस्टइंडीज की टीम से और 3 भारत की टीम से छूटे। फील्डिंग रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से ये किसी भी वनडे में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। इससे पहले इतने ही कैच 2011 वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच कोलंबो में छूटे थे।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: वेस्टइंडीज को जीत के लिए चाहिए 58 रन
भारत से मिले 352 रनों के टारगेट के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 5 विकेट खोकर 294 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज को अब जीत के लिए 32 गेंदों में 58 रनों की जरूरत है। कप्तान शाई होप अभी भी 124 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: वेस्टइंडीज को लगा चौथा झटका
भारत से मिले 352 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा है। गुरनूर बराड़ ने कीमो पॉल को आउट किया। उनका कैच नितीश रेड्डी ने लपका। इसके साथ ही 65 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी टूट गई। कीमो पॉल 35 गेंदों में 44 रन बनाए।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड
11 शतक- ऑस्ट्रेलिया vs भारत, ऑस्ट्रेलिया में 2016 (5 मैच)
तब 5 मैचों की सीरीज में 11 शतक लगे थे, जो वनडे इतिहास का रिकॉर्ड है।
10 शतक- भारत vs वेस्टइंडीज, भारत में 2025/26 (3 मैच)
सिर्फ 3 मैचों में 10 शतक- औसत के हिसाब से सबसे ज्यादा। इसी सीरीज में विराट, रोहित, रुतुराज, होप ने शतक लगाए।
9 शतक- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, भारत में 2013 (6 मैच)
तब 6 मैचों की सीरीज में 9 शतक लगे थे।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: विकेटकीपर-कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक
1. शाई होप - 8 शतक (53 पारी)
वेस्टइंडीज के कप्तान ने सबसे तेजी से ये रिकॉर्ड बनाया। भारत के खिलाफ 5 शतक सहित 8 शतक।
2. एमएस धोनी - 6 शतक (172 पारी)
भारतीय दिग्गज ने 172 पारियों में बतौर कीपर-कप्तान 6 शतक लगाए थे।
3. एबी डिविलियर्स - 4 शतक (27 पारी)
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने सिर्फ 27 पारियों में 4 शतक जड़े थे।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: वेस्टइंडीज के कप्तान का 21वां शतक
तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में भारत से मिले 352 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जबरदस्त शतक जड़ दिया है। उन्होंने अपने करियर का 21वां वनडे शतक जड़ा। यह लगातार दूसरी पारी में और भारत के खिलाफ उनका 5वां शतक है। उन्होंने कुलदीप यादव की फुल गेंद को लॉन्ग-ऑन पर खेलकर सिंगल लिया। विंडीज कप्तान ने कोई बड़ा जश्न नहीं मनाया, बस बल्ला उठाकर अभिवादन किया। कीमो पॉल ने उन्हें बधाई दी। अब देखना है कि वह इसे मैच-विनिंग पारी में बदल पाएंगे या नहीं?
IND vs WI 3rd ODI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी 200 के हुई पार
भारतीय टीम से मिले 352 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीड ने दो विकेट खोकर 200 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने 29वें ओवर की पहली गेंद पर 200 रन का स्कोर पार किया। कप्तान शाई होप 90 और शरफेन रदरफोर्ड 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब वेस्टइंडीज को यहां से जीत के लिए 152 रनों की जरूरत है, जबकि उसके 8 विकेट बचे हुए हैं।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: विराट कोहली ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट
आखिरकार भारतीय टीम को दूसरा विकेट मिल गया है। नमन धीर की गेंद पर बड़ा ड्रामा हुआ, जब शाई होप के शॉट पर मिसफील्ड हुआ और अमीर जांगू रन के लिए दौड़ पड़े, लेकिन यह गलती भारी पड़ गई। विराट कोहली ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद पकड़ी और नमन धीर ने गिल्लियां बिखेर दीं। अमीर जांगू 56 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के के साथ 67 रन बनाकर रन आउट हो गए।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 150 रनों के पार
तीन मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम से मिले 352 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 150 रनों का स्कोर बना लिया है। वेस्टइंडीज ने 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेढ़ सौ के पार स्कोर हासिल कर लिया है। वहीं भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: वेस्टइंडीज को जीत के लिए चाहिए 250 रन
तीसरे वनडे मुकाबले में भारत से मिले 352 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। वेस्टइंडीज ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर अपनी पारी के 100 रन पूरे किए। वहीं भारतीय टीम को अभी तक सिर्फ एक ही विकेट नसीब हुआ है। अब यहां से वेस्टइंडीज की टीम को जीत के लिए 252 रनों की जरूरत है।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: वेस्टइंडीज ने पूरे किए अपने 50 रन
भारत से मिले 352 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। वेस्टइंडीज ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने पहले 50 रन पूरे किए हैं। वेस्टइंडीज के एक विकेट आउट हुए हैं। साई होप 31 और आमिर जांगू 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: वेस्टइंडीज ने खोया अपना पहला विकेट
तीन मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम से मिले 352 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने अपना पहला विकेट खो दिया है। मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले में जॉन कैंपबेल को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई और अपना ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन किया। 139.4 किमी प्रति घंटे की फुल लेंथ गेंद अंदर आई, कैंपबेल अक्रॉस द लाइन शॉट खेलने गए और चूक गए। अंदरूनी किनारा और पैड से लगकर गेंद ऑफ स्टंप पर जा लगी। कैंपबेल जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। वह 10 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: वेस्टइंडीज ने की तेज शुरुआत
तीन मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे मैच में भारत से मिले 352 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की है। वेस्टइंडीज ने पहले दो ओवर में बिना विकेट खोए 25 रन बना लिए हैं। साई होप 12 और जॉन कैम्पबेल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: रिकॉर्डबुक में शामिल हुए केएल राहुल
केएल राहुल भारत के लिए नंबर 5 पर बैटिंग करते हुए सर्वोच्च स्कोरर की लिस्ट में शामिल हुए। यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने साल 2004 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए थे। वहीं एमएस धोनी ने 2017 में कटक में इंग्लैंड के खिलाफ 5वें नंबर पर 134 रन जड़े थे। केएल राहुल ने आज के मैच में न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें नंबर पर नाबाद 129 रन बनाए।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: भारत की शानदार वापसी
भारत ने खराब शुरुआत से शानदार वापसी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 351 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पिछले मैच में इससे बड़ा लक्ष्य चेज हुआ था, लेकिन इन परिस्थितियों में गेंदबाजी का अनुभव भारत को विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का मौका देगा। कप्तान गिल और कोहली के जल्दी आउट होने से पारी लड़खड़ाई थी, लेकिन रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने अहम साझेदारी से पारी को संभाला और लय लौटाई।
गायकवाड़ को मिला चार जीवनदान
गायकवाड़ को चार बार जीवनदान मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा। रोहित दुर्भाग्य से 92 के स्कोर आउट होकर शतक से चूक गए। डेब्यू पर नमन धीर ने उपयोगी योगदान दिया, लेकिन केएल राहुल की 129 रनों की शानदार पारी ने भारत को 350 के पार पहुंचाया। वेस्टइंडीज की फील्डिंग बेहद खराब रही, कई कैच टपकाना भारी पड़ा।
IND vs WI 3rd ODI Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 352 रनों का टारगेट
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 351 रन बनाए। इसके साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 352 रनों का टारगेट दिया। भारत के इस बड़े स्कोर में केएल राहुल का सबसे बड़ा योगदान दिया। राहुल ने 80 गेंदों में तूफानी शतक लगाया। वह अंत में 129 रनों पर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में राहुल ने 10 चौके और 6 छक्के जड़े।