क्रिकेट

IND vs WI 2nd Test Match Timing Today 2025: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में टक्कर, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs WI 2nd Test Match 2025 Timing Today, इंडिया वेस्टइंडीज का मैच आज कितने बजे शुरू होगा? भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज (10 अक्टूबर 2025) को खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में किया जाएगा। आइए जानते हैं मैच कितने बजे शुरू होगा।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट मैच का समय

IND vs WI 2nd Test Match 2025 Timing Today: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला शुक्रवार, 10 अक्टूबर से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अहमदाबाद में हुए पहले टेस्ट में पारी और 140 रन से शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और इस मैच को जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्ज़ा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

पहले टेस्ट में मेहमान टीम वेस्टइंडीज महज़ ढाई दिन में ही घुटने टेक चुकी थी, जो उनके बल्लेबाजी क्रम की कमजोरी को साफ दर्शाता है। भारत के लिए यह मुकाबला कई मायनों में महत्वपूर्ण है, खासकर कप्तान शुभमन गिल के लिए। कप्तान के तौर पर गिल की यह पहली टेस्ट सीरीज जीत हो सकती है।

बिना बदलाव के उतर सकती है भारत

पहले टेस्ट में मिली बड़ी जीत के बाद, टीम इंडिया के सहायक कोच रायन टेन डोएशेट ने संकेत दिया है कि भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में भी अपने विजयी संयोजन को बरकरार रखेगी और प्लेइंग इलेवन में किसी भी बदलाव की संभावना नहीं है। पहले टेस्ट में, रवींद्र जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने भी शतकीय पारियां खेली थीं। वेस्टइंडीज के युवा सीमर जेडन सील्स ने पहले मैच में कुछ अच्छी गेंदबाज़ी की, लेकिन टीम को एकजुट होकर बेहतर प्रदर्शन करने की सख्त जरूरत है।

कहां होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच(IND vs WI 2nd Test Match Venue)

भारत और वेस्टइंडीज के दो मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट (IND vs WI 2nd Test Match Date)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार 10 अक्तूबर 2025 से 14 अक्तूबर 2025 के बीच खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच (IND vs WI 2nd Test Match Timing)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयनुसार सुबह 9:30 AM बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा दूसरे यानी 9.00 AM बजे होगा।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs WI Squads)

भारत की टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज की टीम:

रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वॉरिकन, केवलॉन एंडरसन, एलिक अथनाज़े, जॉन कैंपबेल, टेगनरायन चंदरपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाक, जेडियाह ब्लेड्स, योहान लेन, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे और जेडन सील्स।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article