IND vs WI 1st Test Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, केएल राहुल और गिल क्रीज पर, भारत 41 रन पीछे
राहुल ने यशस्वी जायसवाल (36) के साथ 68 रन की साझेदारी के साथ भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन साई सुदर्शन (सात) जल्दी आउट हो गये।टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही लेकिन जस्टिन ग्रीव्स (32), रोस्टन चेज (24) और शाई होप (26) की अगुवाई में मध्यक्रम ने उपयोगी योगदान से टीम के स्कोर को 160 के पार पहुंचाने में सफल रहे।भारत ने अपनी पारी सतर्क शुरुआत की जहां जायसवाल ने अति रक्षात्मक रवैया अपनाया तो वहीं राहुल ने जेडन सील्स (21 रन पर एक विकेट) और जोहान लायने के खिलाफ चौके जड़े।जायसवाल ने अपनी पारी की 13वीं गेंद पर खाता खोला और फिर 37वीं गेंद पर अपना पहला चौका लगाया। क्रीज पर समय बिताने के बाद उन्होंने जस्टिन ग्रीव्स के खिलाफ भारतीय पारी के 15वें ओवर में तीन चौके के साथ आत्मविश्वास दिखाया।बायें हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने वारिकन की गेंद पर लगातार दो चौके लगाये तो लगा कि उनके बल्ले से एक और बड़ी पारी निकलेगी लेकिन सील्स की शरीर के करीब वाली गेंद को कट करने के चक्कर में वह विकेटकीपर होप को कैच दे बैठे।
दोनोंं टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs WI Playing XI)
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): टैगेनारिन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलेक अथानेज़, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खारी पियरे, जोहान लेने, जेडेन सील्स
भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड (IND vs WI Head to Head in Test)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के पहले टेस्ट मैच के आगाज से पहले दोनों टीमों के सबसे बड़े फॉर्मेट के ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात कर लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 100 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारत ने 23 और वेस्टइंडीज ने 30 मैच अपने नाम किए। दोनों के बीच खेले गए 47 टेस्ट ड्रॉ समाप्त हुए। भारतीय सरजमीं पर खेले गए टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को 13 वहीं वेस्टइंडीज को 14 टेस्ट मैच में जीत मिली है। इन आंकड़ों में वेस्टइंडीज क्रिकेट के सुनहरे दौर की झलक आज भी दिखाई पड़ती है। लेकिन मौजूदा दौर की बात करें तो साल 2002 के बाद से वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है।
ऐसा रहेगा पिच का हाल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जाएगा। भारतीय टीम अहमदाबाद में जिस पिच पर घरेलू सीजन की शुरुआत करने जा रही है वो पूरी तरह हरी दिख रही है। अहमदाबाद की पिच पर चार से पांच मिलीमीटर लंबी घास है। ऐसे में टीम चयन और टॉस जीतने के बाद कौन सी टीम क्या निर्णय करेगी यह मैच से पहले पिच पर नमी को देखते हुए टीमें करेंगी। दोनों ही टीमो की नजरें मौसम पर भी होंगी। क्योंकि अहमदाबाद में गुरुवार को मैच के पहले दिन बारिश की संभावना दौरान जताई गई है। बारिश बीच बीच में मैच में दखल डालती रहेगी।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs WI Squads)
भारत की टीम(Indian Cricket team Squad)
शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।
वेस्टइंडीज की टीम(West Indies Cricket team Squad)
रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वॉरिकन, केवलॉन एंडरसन, एलिक अथनाज़े, जॉन कैंपबेल, टेगनरायन चंदरपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाक, जेडियाह ब्लेड्स, योहान लेन, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे और जेडन सील्स।
IND vs WI 1st Test Live Updates, लाइव क्रिकेट स्कोर: वेस्टइंडीज 162 पर ऑलआउट
वेस्टइंडीज की टीम 162 पर ऑलआउट हो गई है। टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज कुछ खास बड़ी पारी नहीं खेल पाया।IND vs WI 1st Test Live Updates, लाइव क्रिकेट स्कोर: वेस्टइंडीज को लगा डबल झटका
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को दो बड़े झटके लग गए हैं। बुमराह और सिराज ने सफलता दिलाई है।IND vs WI 1st Test Live Updates, लाइव क्रिकेट स्कोर: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से चंद्रपॉल और कैंपबेल ने पारी की शुरुआत की है।भारत बनाम वेस्टइंडीज (India Banaam West Indies) की पल-पल की अपडेट (Indian National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team) लाइव स्कोर (Cricket live score) की हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथIND vs WI 1st Test Live Updates, लाइव क्रिकेट स्कोर: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): टैगेनारिन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलेक अथानेज़, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खारी पियरे, जोहान लेने, जेडेन सील्सIND vs WI 1st Test Day 1, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराजIND vs WI 1st Test Live Updates, लाइव क्रिकेट स्कोर: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैIND vs WI 1st Test Live Updates, लाइव क्रिकेट स्कोर: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के पहले टेस्ट मैच के आगाज से पहले दोनों टीमों के सबसे बड़े फॉर्मेट के ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात कर लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 100 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारत ने 23 और वेस्टइंडीज ने 30 मैच अपने नाम किए। दोनों के बीच खेले गए 47 टेस्ट ड्रॉ समाप्त हुए। भारतीय सरजमीं पर खेले गए टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को 13 वहीं वेस्टइंडीज को 14 टेस्ट मैच में जीत मिली है। इन आंकड़ों में वेस्टइंडीज क्रिकेट के सुनहरे दौर की झलक आज भी दिखाई पड़ती है। लेकिन मौजूदा दौर की बात करें तो साल 2002 के बाद सेवेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है।IND vs WI 1st Test Live Updates, लाइव क्रिकेट स्कोर: टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है। भारत बनाम वेस्टइंडीज (India Banaam West Indies) की पल-पल की अपडेट (Indian National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team) लाइव स्कोर (Cricket live score) की हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथIND vs WI 1st Test Live Updates, लाइव क्रिकेट स्कोर: कितने बजे होगा टॉस
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टॉस सुबह 9:00 बजे होगा। भारत बनाम वेस्टइंडीज (India Banaam West Indies) की पल-पल की अपडेट (Indian National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team) लाइव स्कोर (Cricket live score) की हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथIND vs WI 1st Test Live Updates, लाइव क्रिकेट स्कोर: कितने बजे शुरू होगा मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी। भारत बनाम वेस्टइंडीज (India Banaam West Indies) की पल-पल की अपडेट (Indian National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team) लाइव स्कोर (Cricket live score) की हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथIND vs WI 1st Test Live Updates, लाइव क्रिकेट स्कोर: लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत बनाम वेस्टइंडीज (India Banaam West Indies) की पल-पल की अपडेट (Indian National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team) लाइव स्कोर (Cricket live score) की हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथIndia T20 ODI Squad: जिम्बाब्वे में होगी मंधाना की पहली अग्निपरीक्षा, टी20 और वनडे टीम का ऐलान
IND vs WI T20 Highlights: श्रेयस अय्यर का शतक, भारत ने 8 विकेट से वेस्टइंडीज को रौंदा
VIDEO: ईशान किशन को नहीं दिख रही थी बॉल, अंदाजे से बढ़ाया हाथ और पकड़ा टी20 का बेस्ट कैच; खुद किया खुलासा
वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ ऐतिहासिक गोल भी नहीं टाल पाया हार, उरुग्वे ने 6-1 से रौंदा
IND vs WI: श्रेयस अय्यर की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी, भारत ने पहले T20I मैच में वेस्टइंडीज को रौंदा
© 2026 Times Horizon Private Limited
