IND vs WI 1st Day Highlights: पहला दिन भारत के नाम, गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी चमके

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 13, 2023, 02:49 AM IST

IND vs WI 1st Day Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और वेस्टइंडीज की टीम को केवल 150 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना नुकसान के 80 रन बना लिए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित और जायसवाल नाबाद
  • वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 पर सिमटी
  • रविचंद्रन अश्विन ने झटके 5 विकेट

IND vs WI 1st Day Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच विंडसर पार्क डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 रन के जवाब में बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। डेब्यूटांट यशस्वी जायसवाल 40 और कप्तानो रोहित शर्मा 30 रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज की पहली पारी की तुलना में टीम इंडिया 70 रन पीछे है। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम केवल 150 रन ही बना पाई।

rohit and yashasvi

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल (साभार-BCCI)

नई जोड़ी की शानदार शुरुआत

भारत की तरफ से इस मैच में रोहित और यशस्वी के रुप में नई ओपनिंग जोड़ी उतरी। शुरुआत में यशस्वी जायसवाल ने समय लिया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 16वें गेंद पर अपना खाता खोला। यशस्वी ने जेसन होल्डर की गेंद पर चौका जड़कर अपने रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। उसके बाद लगातार दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं।

वेस्टइंडीज की पारी 150 पर सिमटी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम केवल 150 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक 47 रन की पारी डेब्यूटांट एलिक अथानजे ने खेली। उन्होंने जेसन होल्डर के साथ छठे विकेट के लिए सर्वाधिक 41 रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके। अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा ने 3 और शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट झटके।

End of Feed