IND vs WI, 1st T20I Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मुकाबला आज, जानें लखनऊ की पिच रिपोर्ट

IND vs WI 1st T20I Pitch Report Today Match: तीन वनडे मैच की सीरीज के बाद आज टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां जानिए भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और लखनऊ मौसम का हाल।

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। IND vs WI 1st T20I Ekana Cricket Stadium Lucknow Pitch Report Today Match: आज लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। भारत, वेस्टइंडीज पर 2-1 से ODI सीरीज जीतने के बाद T20I सीरीज में उतरेगा। मेजबान टीम अपने इस मोमेंटम को सबसे छोटे फॉर्मेट में भी जारी रखना चाहेगी और घरेलू मैदान पर जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। हालांकि, यह इतना आसान नहीं होने वाला है।

IND vs WI T20 Pitch Report.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच पिच रिपोर्ट।

क्योंकि, वेस्टइंडीज टी20 की सबसे खतरनाक टीम में से एक मानी जाती है। वहीं, वनडे में मिली शिकस्त के चलते वेस्टइंडीज की टीम और खतरनाक हो गई है। वह घायल शेर की तरह पलटवार कर सकती है। मेहमान टीम एक बेहतर ऑल-राउंड परफॉर्मेंस देकर जीत के साथ वनडे सीरीज का बदला लेना चाहेगी। इसी देखते हुए टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है।

End of Feed