IND vs USA, टी20 वर्ल्ड कप मैच हाईलाइट्स: भारत ने अमेरिका को 29 रन से मात देकर की टी20 विश्व कप में विजयी शुरुआत, सूर्यकुमार यादव ने बचाई लाज
भारत का बल्लेबाजी क्रम हुआ ध्वस्त
अमेरिका की कसी हुई गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त हो गया। सूर्यकुमार यादव की आतिशी पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 161 रन के स्कोर तक पहुंच सकी। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 25, ईशान किशन ने 20 और अक्षर पटेल ने 14 रन की पारी खेली। भारत के छह बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। अमेरिका के लिए शेडली वान शाल्कविक ने 25 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं 2 विकेट हरमीत सिंह के खाते में गए। इसके अलावा एक-एक विकेट अली खान और मोहम्मद मोहसिन के खाते में गया।
अर्शदीप और मोहम्मद सिराज ने कराई वापसी
जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम ने 13 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इन तीन में से मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट और एक अर्शदीप सिंह ने एक विकेट चटकाए। इसके बाद अमेरिकी टीम मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी। मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 58 (52) रन की साझेदारी करके टीम की वापसी कराने की कोशिश की। मिलिंद के आउट होने के बाद रंजने ने शुभम का साथ दिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अंत में अमेरिकी टीम 20 ओवर में 132 रन बना सकी। संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने अमेरिका के लिए 37-37 रन बनाए। वहीं मिलिंद ने 34 रन का योगदान दिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए वहीं दो दो विकेट अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल के खाते में गए। एक सफलता वरुण चक्रवर्ती को मिली।
भारत ने बनाए 9 विकेट पर 161 रन
अमेरिका की कसी हुई गेंदबाजी के सामना भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बना सकी। कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा और कोई बल्लेबाज अमेरिकी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में 83 रन की कप्तानी पारी खेली। सूर्या ने इस दौरान 10 चौके और 4 छक्के जड़े। पारी के आखिरी ओवर में 21 रन बटोरकर सूर्या ने टीम को 161 रन तक पहुंचाया। अमेरिका के लिए शाल्कविक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट 25 रन देकर लिए। वहीं दो विकेट हरमीन सिंह के खाते में गया। एक-एक सफलता अली खान और मोहम्मद मोहसिन को मिली। सूर्या के अलावा ईशान किशन 20, तिलक वर्मा 25 और अक्षर 14 रन की पारी खेल सके। 6 भारतीय बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े को भी नहीं छू सके। जीत के लिए अमेरिका को 162 रन का आसान लक्ष्य मिला है।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन(विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।
अमेरिका की प्लेइंग-11:
सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान
ऐसी रही है दोनों टीमों के बीच टी20 मे भिड़ंत (IND vs USA Head to Head in T20)
भारत और अमेरिका के बीच टी20 फॉर्मेट में अबतक केवल एक मुकाबला खेला गया है। वो मुकाबला भी दो साल पहले न्यूयॉर्क में दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2024 के दौरान खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया को जीत मिली थी। दो साल बाद विश्व कप के ही वैश्विक मंच पर दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। अंतर बस इतना है कि पिछली बार मेजबान अमेरिका था और इस बार भारत। अमेरिका की कमान मोनांक पटेल ही संभाल रहे हैं और टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है।
दोनों टीम इस प्रकार हैं (India United States Squad for T20 Series)
भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket team)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव,मोहम्मद सिराज,वरुण चक्रवर्ती।
अमेरिका क्रिकेट टीम (United States National Cricket team)
मोनांक पटेल (कप्तान ), आंद्रिस गौस, साइतेजा एम, शायन जहांगीर, हरमीत सिंह, शेहान जयसूर्या, संजय कृष्णमूर्ति, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने, शाडले वान शाकविक, अली खान, जसदीप सिंह, नोस्तुश केनिजे, सौरभ नेत्रवलकर ।
Ind vs usa t20 world cup live Score: सूर्यकुमार यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच
सूर्यकुमार यादव को उनकी 49 गेंद में 83 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।Ind vs usa t20 world cup live Score: भारत ने 29 रन के अंतर से जीता पहला मैच
भारतीय टीम ने अमेरिका को 29 रन के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप के इतिहास में लगातार नौवीं जीत दर्ज की।Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिकी टीम ने बनाए 132/8 रन
अमेरिकी टीम भारत के खिलाफ जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट पर 132 रन बना सकी और भारत ने 29 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने गंवाया सातवां विकेट
अमेरिका को सातवां विकेट 18वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। मोहम्मद मोहसिन अर्शदीप की गेंद पर तिलक वर्मा के हाथों लपके गए। वो 8 (9) रन बना सके। 110 के स्कोर पर सातवां विकेट अमेरिका ने गंवाया। जीत के लिए 14 गेंद में अमेरिका को 52 रन और बनाने हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने 17 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 104 रन
अमेरिका ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 104रन बना लिए हैं। शुभम 17 (12) और मोहम्मद मोहसिन 3 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए अमेरिका को 18 गेंद में 58 रन और बनाने हैंं।Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने 16 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 100 रन
अमेरिका ने भारत के खिलाफ जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। शुभम 16 और मोहसिन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 24 गेंद में अमेरिका को 62 रन और बनाने हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: आते ही लौटे हरमीत, अक्षर ने दिया दोहरा झटका
16वें ओवर की तीसरी गेंद पर बल्लेबाजी करने आए हरमीत सिंह को आते ही कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। वो अपना खाता नहीं खोल पाए। 98 के स्कोर पर अमेरिका को छठा झटका लगा।Ind vs usa t20 world cup live Score: संजय बने अक्षर का शिकार, अमेरिका को लगा पांचवां झटका
संजय कृष्णमूर्ति 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में कैच दे बैठे। संजय 37 (31) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और 2 छक्का जड़ा। 98 के स्कोर पर अमेरिका को पांचवां झटका लगा।Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने 14 ओवर में बनाए 89 रन
अमेरिका ने जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 4 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। संजय कृष्णमूर्ति 35 (27) और शुभम रंजन 7 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 36 गेंद में 73 रन अमेरिका को और बनाने हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने 13 ओवर में बनाए 78 रन
अमेरिका ने जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 4 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। संजय कृष्णमूर्ति 26 (23) और शुभम रंजन 5(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: वरुण ने किया मिलिंद का शिकार
वरुण चक्रवर्ती ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिलिंद कुमार को स्टंपिंग करके भारत को चौथी सफलता दिलाई। मिलिंद 34 (34) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और एक छक्का जड़ा।Ind vs usa t20 world cup live Score: मिलिंद कुमार ने हार्दिक को लिया आड़े हाथ
मिलिंद कुमार ने पारी के 11वें ओवर में हार्दिक पांड्या को आड़े हाथ लिया। ओवर की शुरुआत उन्होंने चौके के साथ की और छक्के के साथ अंत किया। कुल मिलाकर 13 रन हार्दिक ने ओवर में दिए। अमेरिका ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। मिलिंद कुमार 33 (32) और संजय कृष्णमूर्ति 17 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका पहुंचा 50 रन के पार
अमेरिकी टीम ने अपने 50 रन पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर मिलिंद कुमार के चौके की बदौलत पूरी कर ली।Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने 10 ओवर में बनाए 49 रन
अमेरिका ने जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। मिलिंद कुमार 28 (28) और संजय 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।Sanjay Krishnamurthi 10 (14b)
Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने 9 ओवर में बनाए 41 रन
अमेरिका ने जीत के लिए भारत के खिलाफ 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 3 विकेट पर 41 रन बना लिए हैं। मिलिंद कुमार 21 (24) और संजय कृष्णमूर्ति 9 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने पॉवरप्ले में बनाए 3 विकेट पर 31 रन
अमेरिका ने पॉवरप्ले में 31 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। मिलिंद कुमार 16 और संजय 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने 5 ओवर में बनाए 24 रन
अमेरिका ने 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। मिलिंद कुमार 11 और संजय कृष्णमूर्ति 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: सिराज ने मुक्कामल्ला का किया शिकार
मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मुक्कामल्ला को वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। साईतेजा 2 (7) रन बना सके। 13 रन के स्कोर पर अमेरिका को तीसरा झटका लगा।Ind vs usa t20 world cup live Score: मोनांक बने अर्शदीप का शिकार
मोनांक पटेल पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप का शिकार बने और खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। 11 के स्कोर पर अमेरिकी टीम को दूसरा झटका लगा। मिलिंद कुमार और मुक्कामल्ला पिच पर मौजूद हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने बनाए 2 ओवर में बनाए 11 रन
अमेरिका ने 2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिए हैं। मुक्कामल्ला 2 (2) रन बनाकर और मोनांक पटेल 0 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: सिराज ने किया गॉस का शिकार
मोहम्मद सिराज ने अपनी तीसरी गेंद पर एंड्रर्यूस गॉस को प्वाइंट पर कैच कराकर पवेलियन वापस लौटे। वो 6 रन बना सके।Ind vs usa t20 world cup live Score: गॉस ने छक्के के साथ खोला खाता
मोहम्मद सिराज की दूसरी गेंद पर गॉस से शानदार छक्का जड़ा और अपना खाता खोला।Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने एक ओवर में बनाए 2 रन
जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका ने भारत के खिलाफ एक ओवर में 2 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। गॉस 0 और मुक्कामल्ला 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा अमेरिका
अमेरिकी टीम जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है पारी की शुरुआत करने एंड्रीस गॉस और सतीजा मुकामल्ला की जोड़ी उतरी है। भारत के लिए गेंदबाजी का आगाज अर्शदीप सिंह ने किया है।Ind vs usa t20 world cup live Score: भारत ने बनाए 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन
भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना सकी। सूर्या ने 49 गेंद में 83 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली।Ind vs usa t20 world cup live Score: अर्शदीप बने शाल्कविक का शिकार
भारतीय टीम को आठवां झटका पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह के रूप में लगा। अर्शदीप छक्का जड़ने की कोशिश में कैच दे बैठे। सूर्या 63(43) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: भारत ने 18 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 128 रन
भारतीय टीम ने अमेरिका के खिलाफ 18 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 52(38) रन बनाकर खेल रहे हैं। अर्शदीप 4(5) रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: सूर्या ने जड़ा अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने मुश्किल वक्त में 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का जड़ा।Ind vs usa t20 world cup live Score: अक्षर बने हरमीत का शिकार
भारतीय टीम को सातवां झटका 17वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल के रूप में लगा। अक्षर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में हरमीत सिंह की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 14 (11) रन बनाए और अपनी पारी में दो चौके जड़े। भारत को 118 के स्कोर पर सातवां झटका लगा।Ind vs usa t20 world cup live Score: भारत ने 16 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 115 रन
भारत ने 16वें ओवर में सौरभ नेत्रवलकर के खिलाफ 21 रन बटोरे। इस ओवर में दो चौके अक्षर ने जड़े वहीं सूर्या ने एक चौका और एक छक्का जड़ा। भारत ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। सूर्या 46(33) और अक्षर 13 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: भारत ने 15 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 94 रन
भारत ने 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 36(31) और अक्षर 2 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: भारत ने 14 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 86 रन
भारतीय टीम ने 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 86 रना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 30 (28) और अक्षर पटेल 0 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: भारत ने 13 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 77 रन
भारतीय टीम ने 13 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव 25(24) और अक्षर 0(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: भारत को लगा झठा झटका, हार्दिक लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को छठा झटका पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। हार्दिक पांड्या कवर के ऊपर से छक्का जड़ने की कोशिश में बाउंड्री पर लपके गए। हार्दिक 5 (6) रन बना सके। वो अपनी पारी में केवल एक चौका जड़ सके।Ind vs usa t20 world cup live Score:भारत ने 12 ओवर में बनाए 73 रन
भारत ने अमेरिका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 1 और सूर्यकुमार यादव 21(22) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: रिंकू सिंह बने मोहसिन का शिकार
भारतीय टीम को पांचवां झटका 12वें ओवर की चौथी गेंद पर रिंकू सिंह के रूप मे ंलगा। रिंकू मोहम्मद मोहसिन की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में बाउंड्री पर मिलिंद कुमार के हाथों लपके गए। रिंकू 6 (14) रन बना सके। भारत को 72 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा।Ind vs usa t20 world cup live Score: भारत ने 11 ओवर में बनाए 70 रन
अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम 11 ओवर में 4 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। सूर्या 20 और रिंकू 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: सूर्यकुमार यादव ने खोले हाथ
सूर्यकुमार यादव ने पारी के दसवें ओवर में हाथ खोले और शुभम रंजने के ओवर में 10 रन बटोरकर टीम को 10 ओवर में 4 विकेट पर 63 रन तक पहुंचा दिया। सूर्या 15(17) और रिंकू 3(9) रन बनाकर खेल रहे हैं। हालांकि फॉलोथ्रू में ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्या का कैच छूट गया।Ind vs usa t20 world cup live Score: भारत ने 9 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 53 रन
भारत ने 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव6 (12) और रिंकू सिंह 2 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।Ind vs usa t20 world cup live Score: भारत ने 8 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 52 रन
भारत ने अमेरिका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने 7.4 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार किया। सूर्यकुमार यादव 5 (10) और रिंकू सिंह 2 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।Asian Para Games 2026: 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे एशियन पैरा गेम्स के लिए 275 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी, एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 62 खिलाड़ी
मैकुलम और फ्लेमिंग ने बना ली अपनी टीम, CSK के पूर्व कोच को किया शामिल
SA vs AUS Day-4 Stump: जीत से 6 विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया, चौथा दिन भी रहा कमिंस एंड कंपनी के नाम
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
बेंच पर बैठकर खिलाड़ी नहीं बनते, तानाशाही रवैया- वैभव को ना खिलाने पर फूटा कोच मनीष ओझा का गुस्सा
© 2026 Times Horizon Private Limited
