IND vs SL T20 Semi-Final Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका एशियन गेम्स टी20 सेमीफाइनल? जानिए कब व कहां देखें मैच

India vs Sri Lanka T20 Semi-Final Live Streaming, Asian Games 2026: आज (1 October 2026) एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यहां जानिए जापान में होने वाले इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी टेलीकास्ट आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशियन गेम्स 2026- क्रिकेट
  • आज एशियन गेम्स में भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल मैच
  • श्रेयस अय्यर करेंगे टीम इंडिया की अगुवाई

India vs Sri Lanka Asian Games Semi-Final T20 Today Live Streaming: जापान में चल रहेएशियन गेम्स 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दूसरा टी20 सेमीफाइनल मैच भारत और श्रीलंका (IND vs SL Semi Final) के बीच खेला जाएगा। भारत ने अब तक एशियन गेम्स में एक भी मैच नहीं खेला है। दरअसल, वेन्यू में बारिश के कारण अधिकतर मैच यहां पर रद्द हो गए, जिसमें चारों क्वार्टर फाइनल मैच भी शामिल थे। चारों सेमीफाइनल में बेहतर वरीयता वाली टीम को आगे सेमीफाइनल में जाने का मौका मिला है। इस मैच में भारतीय टी20 टीम की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) करेंगे। जबकि, श्रीलंकाई टीम के कप्तान सहन अराचिगे (Sahan Arachchige) करते नजर आएंगे। दूसरी तरफ पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है, यानी अगर आज भारत जीता तो 3 अक्टूबर को होने वाले फाइनल मैच में भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) का गोल्ड मेडल मैच होगा।

IND vs SL T20 Semi Final Live Streaming, Asian Games 2026 Cricket

भारत-श्रीलंका एशियन गेम्स टी20 सेमीफाइनल लाइव स्ट्रीमिंग

भारत-श्रीलंका के टी20 में आंकड़ेः भारत और श्रीलंका के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत का पलड़ा बहुत भारी रहा है। भारत ने 23 मैचों में श्रीलंकाई टीम को शिकस्त दी है, जबकि श्रीलंका ने भारत को सिर्फ 9 मैचों में हराया है। आज का मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होने जा रहा है। इससे पहले, न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें 3 मैच श्रीलंका ने जीते हैं और 2 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। हालांकि, इस मैच में जहां टीम इंडिया अपने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक चुके मजबूत खिलाड़ियों के साथ उतर रही है, वहीं श्रीलंका के बहुत से सीनियर खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

End of Feed