IND vs SL 2nd ODI: जानें भारत-श्रीलंका दूसरे वनडे की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 13, 2023, 12:37 PM IST

आज भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना है। भारत इस सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुका है। आइए जानते हैं कि इस मैदान की पिच कैसी है और गुरुवार को कोलकाता में मौसम कैसा रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज खेला जाएगा भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे मैच
  • कोलकाता के ईडेन गार्डन्स मैदान पर होगा मुकाबला
  • सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया और मेहमान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम आज जब कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने उतरेंगे तो सभी की नजरें उन पर टिकी होंगी। ये मुकाबला बहुत अहम इसलिए है क्योंकि भारतीय टीम सीरीज का पहला वनडे जीत चुकी है और आज दूसरे वनडे में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी, जो नए साल में उनकी पहली वनडे सीरीज जीत साबित होगी। श्रीलंकाई टीम को अगर सीरीज में बने रहना है तो आज किसी भी तरह जीतना होगा।

ind vs sl 2nd odi pitch report, kolkata weather forecast today

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट

बरसापारा स्टेडियम (गुवाहाटी) में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 67 रन से मात दी थी। उस मुकाबले में सपाट पिच पर भारतीय क्रिकेट टीम ने 373 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था। इसमें विराट कोहली की शतकीय पारी के साथ-साथ रोहित शर्मा और शुभमन गिल के पचासे भी शामिल थे। अब मुकाबला कोलकाता के मैदान पर होना है जहां का इतिहास भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए काफी खास रहा है। ऐसे में आज खचाखच भरे कोलकाता के मैदान पर क्या होगा ये वहां की पिच काफी हद तक तय कर सकती है।

End of Feed