IND vs SL 1st ODI Match Highlights: पहला वनडे भारत जीता, जानिए कौन-कौन रहा हीरो और मैच का पूरा हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 11, 2023, 11:07 AM IST

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने भारी संख्या में मौजूद दर्शकों के बीच साल की पहली वनडे जीत दर्ज की। भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 67 रन से शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। मैच का पूरा हाल यहां पढ़ें।

India vs Sri Lanka, IND vs SL 1st ODI Highlights: विराट कोहली के करियर के 45वें एकदिवसीय शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां श्रीलंका को 67 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई। कोहली ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 113 रन की पारी खेली जिससे भारत ने छह विकेट पर 373 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कोहली ने 87 गेंद में 12 चौके और एक छक्का जड़ा। सलामी बल्लेबाजों कप्तान रोहित शर्मा (83) और शुभमन गिल (70) ने भी अर्धशतक जड़ने के अलावा पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़कर भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी।

ind vs sl 1st odi: india beat sri lanka by 67 runs

भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे में 67 रन से हराया (AP)

श्री

लंका की टीम इसके जवाब में कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 108, 88 गेंद, 12 चौके और तीन छक्के) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (72) के अर्धशतक के बावजूद आठ विकेट पर 306 रन ही बना सकी। शनाका ने कासुन रजिता (नाबाद 09) के साथ नौवें विकेट के लिए 100 रन की अटूट साझेदारी की। भारत की ओर से उमरान मलिक ने 57 रन देकर तीन जबकि मोहम्मद सिराज ने 30 रन देकर दो विकेट चटकाए।

End of Feed