IND vs SA 1st Test: भारत से टकराने के लिए कोलकाता पहुंचे वर्ल्ड चैंपियन, कप्तान बवूमा भी टीम से जुड़े

IND vs SA 1st Test: विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ शुक्रवार से ईडन गार्डंस में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए यहां पहुंच गई है। बेंगलुरु में भारत ए के खिलाफ मैच खेलने के बाद कप्तान तेम्बा बावुमा भी टीम से जुड़ गए हैं।

IND vs SA 1st Test: भारत और विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए हलचल तेज हो गई है। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट मैच के लिए कोलकाता पहुंच गई है, जो शुक्रवार (14 नवंबर) से ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शुरू होने वाला है। इस सीरीज से ठीक पहले, कप्तान तेम्बा बावुमा भी बेंगलुरु में 'भारत ए' के खिलाफ मैच खेलने के बाद मुख्य टीम से जुड़ गए हैं, जिससे प्रोटियाज खेमे को बड़ी राहत मिली है।

Temba Bavuma AP

टेम्बा बवूमा (फोटो- AP)

दो चरणों में आगमन

दक्षिण अफ्रीकी टीम का पहला बैच रविवार को ही कोलकाता पहुंच चुका था। इस दल में मुख्य कोच शुकरी कोनराड, प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और मार्को यानसन, तथा वे खिलाड़ी शामिल थे जो हाल ही में पाकिस्तान में सीमित ओवरों की श्रृंखला में हिस्सा लेकर आए थे।

End of Feed