IND vs SA 1st T20 Highlights: हार्दिक के प्रहार के बाद गेंदबाजों ने उड़ाए द.अफ्रीका के होश, भारत को मिली आसान जीत
IND vs SA 1st T20 Highlights: द.अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने जीत के साथ धमाकेदार आगाज कर दिया है। टीम ने द.अफ्रीका को 101 रनों से मात दे दी है। आइए जानते हैं मैच की टॉप हाईलाइट्स
IND vs SA 1st T20 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए द.अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में रनों से विशाल जीत दर्ज कर ली है। ओडिशा के कटक स्थित बारामती स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से टॉस हार गए और उन्हें बल्लेबाजी करनी पड़ी। भारत की शुरुआत खराब रही और एक समय लग रहा था कि स्कोर कम बनेगा लेकिन हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक पारी खेलकर टीम के स्कोर को 175 तक ले जाने का काम किया। इसके जवाब में द.अफ्रीका की टीम शुरुआत से ही लगातार विकेट गंवाती गई और ब्रेविस के अलावा कोई भी बल्लेबाज लय में नहीं दिखा, जिसके चलते टीम बुरी तरह हार गई।
भारत की पारी की हाईलाइट्स (India innings Highlights)
द.अफ्रीका की पारी की हाईलाइट्स (South Africa Innings Highlights)
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले T20 मैच इंडिया की प्लेइंग एलेवेन (IND VS SA Today 1st T20 Match Bharat Ki Playing11)
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले T20 मैच साउथ अफ्रीका की प्लेइंग एलेवेन (IND VS SA Today 1st T20 Match Dakshin Africa Ki Playing11)
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), एडेन मार्कराम (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे।
भारत बनाम द.अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA 1st T20 Head to Head)
भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का पहला मैच आज (9 दिसंबर 2025) को खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लेना जरूरी है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 18 मैच अपने नाम किए, जबकि साउथ अफ्रीका ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की। इनके अलावा, एक मैच बेनतीजा रहा है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले T20 मैच पिच रिपोर्ट (IND VS SA Today 1st T20 Match Pitch Report)
भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का पहला मैच आज (9 दिसंबर 2025) को असम के कटक स्थित बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में किया जाने वाला है। इस स्टेडियम में पहली बार लाल मिट्टी की पिच तैयार की गई है, जिसमें हल्की घास भी नजर आ रही है। ऐसे में गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है। इसे टी20 मैच में बल्लेबाजों के लिए आदर्श माना जा रहा है। अगर इस पिच पर थोड़ी नमी हो, तो यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, यह पिच बिल्कुल नई है। यहां टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद कर सकता है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले T20 मैच का टॉस टाइम (IND VS SA Today 1st T20 Match Toss Time)
भारत और द.अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच में टॉस शाम को 6:30 बजे से होने वाला है।
भारत और द.अफ्रीका की टीम के स्क्वॉड (India vs South Africa Squads)
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर।
साउथ अफ्रीकी टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, देवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरीरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स।
