IND vs SA 1st ODI Pitch Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs SA 1st ODI Pitch Report Today Match In Hindi: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार (30 November 2025) से तीन वनडे मैच की सीरीज का आगाज रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। दो मैच की टेस्ट सीरीज में 0-2 के अंतर से शर्मनाक हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से वनडे फॉर्मेट में भिड़ते जा रही है। टेस्ट सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया के लिए वनडे सीरीज साख का सवाल बन गई है। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी सीरीज से बाहर हैं। ऐसा में केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं और टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका टीम से लोहा लेने के लिए तैयार है। सीरीज की शुरुआत एमएस धोनी के गृहनगर रांची में हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जाने वाले सीरीज के पहले वनडे मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज
  • रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
  • टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का हिसाब बराबर करने पर है टीम इंडिया की नजर

IND vs SA 1st ODI Pitch Report In Hindi Today Match At Ranchi: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार (30 November 2025) को तीन वनडे मैच की सीरीज का आगाज रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। दो मैच की टेस्ट सीरीज में 0-2 के अंतर से शर्मनाक हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से वनडे फॉर्मेट में भिड़ते जा रही है। टेस्ट सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया के लिए वनडे सीरीज साख का सवाल बन गई है। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धाकड़ खिलाड़ियों से सजी टीम की कमान केएल राहुल(KL Rahul) के संभाल रहे हैं और टेम्बा बावुमा(Temba Bavuma) की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका टीम से लोहा लेने के लिए तैयार है। भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच दोपहर 1:30 PM बजे से शुरू होगा और मैच का टॉस 1:00 बजे से होगा।

IND vs SA 1st ODI Pitch Report Ranchi

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला वनडे रांची, पिच रिपोर्ट

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे के आगाज से आइए जान लेते हैं कि वनडे क्रिकेट इतिहास में इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड आमने-सामने कैसा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक इतिहास में 94 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से 40 में टीम इंडिया और 51 में दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत मिली है। 3 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है। मौजूदा सीरीज भारतीय सरजमीं पर खेली जा रही है। भारत में इन दोनों टीमों के बीच मैचों में से 18 में भारत और 14 में दक्षिण अफ्रीका विजयी रहा है। साल 2016 अबतक दोनों टीमों के बीच 18 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें से 12 में भारत को और 6 में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है।

End of Feed