IND vs PAK: भारत के खिलाफ हार से तिलमिलाए पाक टीम निदेशक आर्थर, लगा डाला बहुत बड़ा आरोप

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 15, 2023, 07:14 AM IST

IND vs PAK, Mickey Arthur Statement: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निदेशक मिकी आर्थर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने रक्षात्मक खेल दिखाया और अपना चिर परिचित खेल नहीं दिखा सकी क्योंकि एक लाख भारतीय समर्थकों के सामने यह विश्व कप का मैच नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित द्विपक्षीय मैच लग रहा था। उन्होंने जमकर भड़ास निकाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वनडे वर्ल्ड कप 2023
  • भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार से तिलमिलाए मिकी आर्थर
  • पाक टीम निदेशक ने लगाए गंभीर आरोप

IND vs PAK World Cup 2023: पाकिस्तान के टीम निदेशक मिकी आर्थर (Mickey Arthur) ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने रक्षात्मक खेल दिखाया और अपना चिर परिचित खेल नहीं दिखा सकी क्योंकि एक लाख भारतीय समर्थकों के सामने यह विश्व कप का मैच नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित द्विपक्षीय मैच लग रहा था।

World Cup 2023, IND vs PAK, Mickey Arthur vents out his frustration

मिकी आर्थर (AP)

दक्षिण अफ्रीका के आर्थर का इशारा विश्व कप में अभी तक पाकिस्तानी प्रशंसकों को वीजा नहीं दिये जाने की ओर था । यह पूछने पर कि क्या दर्शको का असर खिलाड़ियों पर पड़ा, आर्थर ने कहा ,‘‘ अगर मैं कहूं कि नहीं तो यह गलत होगा । यह आईसीसी टूर्नामेंट का मैच नहीं लग रहा था । लगा मानो द्विपक्षीय श्रृंखला का मैच है । मुझे ‘दिल दिल पाकिस्तान’ सुनाई नहीं दिया ।’’

End of Feed