IND vs PAK: भारत पाकिस्तान मैच में रोहित-कोहली और बाबर के बीच रनों का बादशाह बनने की जंग

Virat Kohli Babar Azam in race for most runs in t20i: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले में बाबर आजम का टी20ई में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दांव पर रहेगा। इस रिकॉर्ड पर कोहली और रोहित की निगाहें रहेगी। आइए जानते हैं कि ये रिकॉर्ड कैसे टूट सकता है।

Virat Kohli Babar Azam in race for most runs in t20i: टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाने वाला है। न्यूयॉर्क के स्टेडियम में जब ये दोनों टीमें भिड़ेंगी तो दोनों की नजर जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में आगे बढ़ने पर होगी। इस मैच में टीमों के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच भी टक्कर देखने को मिलेगी जो कि एक दूसरे को पछाड़ कर नए रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे। इस मैच में बाबर आजम का टी20ई में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दांव पर रहेगा। इस रिकॉर्ड पर कोहली और रोहित की निगाहें रहेगी।

kohlll babarr

विराट कोहली बाबर आजम (फोटो- AP)

दरअसल बाबर आजम ने टी20ई में 120 मैचों में 4067 रन बनाए हैं। वे टी20ई में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल ही में चेज मास्टर विराट कोहली से ये ताज छीना था। विराट कोहली हालांकि ज्यादा पीछे नहीं है। कोहली के टी20ई में 4038 रन है। ऐसे में कोहली के पास बाबर को पीछा छोड़ने का मौका है। कोहली के अलावा रोहित शर्मा के पास भी बाबर को पछाड़ने का मौका है। रोहित शर्मा के फिलहाल 4026 रन है।

End of Feed