IND vs PAK Today Match Colombo Weather: भारत-पाकिस्तान मैच पर फिर सकता है पानी! मुकाबले से पहले कोलंबो में मौसम ने बदली करवट

IND vs PAK Today Match Colombo Weather, Rain Prediction: कोलंबो में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले श्रीलंका से बुरी खबर आई है। मैच के पहले 14 फरवरी को ही कोलंबो में बारिश ने दस्तक दे दी है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या रविवार को होने वाले मैच में भी बारिश विलेन बन सकती है। आइए जानते हैं कोलंबो की वेदर रिपोर्ट।

IND vs PAK Today Match Colombo Weather Rain Prediction: टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी, रविवार को कोलंबो में भारत-पाकिस्‍तान के बीच होने वाले मुकाबले पर पानी फिर सकता है। क्योंकि, कोलंबो में 14 फरवरी को ही बारिश ने दस्तक दे दी। रविवार को भी भारी बारिश की आशंका है। श्रीलंका के मौसम विभाग ने पहले ही भविष्‍यवाणी कर दी है कि रविवार को बारिश होगी। इससे भारत-पाकिस्‍तान के बीच होने वाले मैच में खलल पड़ सकती है। अगर बारिश के कारण मैच रद होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा।

colombo weather

कोलंबो वेदर रिपोर्ट

हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंच गई है। मैच से पहले शनिवार को भारत और पाकिस्‍तान ने अभ्‍यास सेशन में हिस्सा लिया। पाकिस्तान की टीम ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अभ्यास किया। वहीं, भारतीय टीम को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रैक्टिस करनी थी। इसी दौरान रात में बारिश ने दस्तक दे दी। ग्राउंड स्टॉप ने मैदान को पूरी तरह से ठक दिया।

End of Feed