IND vs PAK: लगातार दूसरी हार के बाद क्या बोले पाक कप्तान मोहम्मद रिजवान

भारत के खिलाफ हार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार थी। इसके बाद नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई। हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने प्रतिक्रिया दी और भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ की।

IND vs PAK: 29 साल बाद पाकिस्तान को आईसीसी इवेंट की मेजबानी करने का सुनहरा मौका मिला था, लेकिन टीम का सफर टूर्नामेंट शुरू होने से 5 दिन बाद ही खत्म हो गया। लगातार दो मुकाबला हारने के बाद मोहम्मद रिजवान एंड कंपनी नॉकआउट की रेस से बाहर हो चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से सबक न लेते हुए पाक टीम ने भारत के खिलाफ भी धीमी बल्लेबाजी की जिसके चलते वह 241 रन ही बना पाई।

india vs Pakistan

भारत और पाकिस्तान (साभार-AP)

लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने रविवार को स्वीकार किया कि भारत से मिली हार के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में उनकी टीम का अभियान लगभग खत्म हो गया। इस मैच के बाद ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना तय लग रहा है । पाकिस्तान को आखिरी लीग मैच बांग्लादेश से खेलना है।

End of Feed