India Vs Pakistan Highlights: बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज फेल, टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत
India Vs Pakistan Highlights: जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने एक और मुकाबले में जीत हासिल की। भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराया। टीम की यह मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है, जबकि ओवरऑल 8 मैचों में 7वीं जीत है। इसी जीत के साथ टीम इंडिया 4 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की टीम ने 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। बता दें कि बारिश के कारण टॉस विलंब से हुआ। करीब आधे घंटे यानी 8 बजे से टॉस हुआ और पहली गेंद रात 8.30 बजे पहली गेंद डाली गई।
पहली पारी में टीम इंडिया
- विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट को गए। उनको नसीम शाह ने आउट किया।
- रोहित शर्मा कप्तानी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 12 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए। उनको शाहीन शाह अफरीदी ने आउट कर पवेलियन भेजा।
- अक्षर पटेल भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया और दो चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। उनको नासीम शाह ने बोल्ड किया।
- सूर्या का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हारिस राऊफ ने आउट किया।
- आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको नसीम शाह ने कैच एंड बोल्ड किया।
- विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 31 गेंदों पर 6 विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मोहम्मद आमीर ने आउट किया।
- रवींद्र जडेजा मोहम्मद आमीर की गेंद को नहीं पढ़ पाए। उन्होंने सिर्फ एक गेंद का सामना किया और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए।
- हार्दिक पंड्या भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 7 रन बनाए। उनको हारिस राऊफ ने आउट किया।
- जसप्रीत बुमराह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। उन्होंने सिर्फ एक गेंद का सामना किया और जीरो पर आउट हो गए। उनको हारिस राऊफ ने आउट किया।
- अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए। उनको बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने आउट किया। अर्शदीप सिंह ने 13 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए।
- मोहम्मद रिजवान नाबाद रहे। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
जवाब में उतरी पाकिस्तान
- बाबर आजम अपनी टीम के लिए कप्तानी नहीं खेल पाए। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 13 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने सूर्या के हाथों कैच आउट कराया।
- उस्मान खान टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 15 गेंदों पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाए। उनको अक्षर पटेल ने आउट किया।
- फखर जमान भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और एक चौके और एक छक्के की मदद से सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हार्दिक पंड्या ने आउट किया।
- मोहम्मद रिजवान ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया।
- शादाब खान भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 7 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हार्दिक पंड्या ने आउट किया।
- इफ्तिखार अहमद भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 9 गेंदों पर 5 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
- नसीम शाह ने 4 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 10 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि शाहीन शाह अफरीदी खाता नहीं खोल पाए। हालांकि, ववे नाबाद रहे।
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच का स्कोरकार्ड: आज के टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच का लाइव स्कोरकार्ड यहाँ देखें
IND vs PAK T20 World Cup 2024 Today Match हेड टू हेड
भारत और पाकिस्तान के बीच 7 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम इंडिया को छह मुकाबले में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान का हाईएस्ट स्कोर 159 रन और लोएस्ट स्कोर 118 रन है। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का हाईएस्ट स्कोर 160 रन और लोएस्ट स्कोर 119 रन है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर।
भारतीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 टीम इंडिया स्क्वाॅड:
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या।
भारतीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024: पाकिस्तान स्क्वाॅड
बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद।
