IND vs PAK: कहां देखें भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 12, 2023, 10:45 AM IST

एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले का सबसे रोमांचक मुकाबला यानी भारत बनाम पाकिस्तान का मैच शुरू हो चुका है। इस महामुकाबले का आनंद घर बैठे कैसे और कहां ले सकते हैं यहां मिलेगी हर जानकारी।

एशिया कप का सबसे रोमांचक मुकाबला यानी भारत और पाकिस्तान का मैच शुरू हो चुका है। कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। इस मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीम 19 साल बाद आमने-सामने हुई। एशिया कप में इससे पहले भी दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी, लेकिन बारिश के कारण मौजूदा सीजन का यह मुकाबला पूरा नहीं खेला जा सका था। इसके चलते क्रिकेट फैंस को निराशा हाथ लगी थी। अब फैंस एक बार फिर उत्साहित हैं। यदि आपको इस मैच का आनंद लेना है तो यहां आपको मैच से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी।

IND vs PAK Live Score Streaming

भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग।

कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का मैच (India vs Pakistan Asia Cup Super four Match Date)

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का मैच 10 सितंबर 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।

End of Feed