अर्शदीप सिंह ने बाबर आजम को पहली गेंद पर आउट करके किया बड़ा कमाल, ऐसा सिर्फ एक और गेंदबाज ही कर सका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 06:28 PM IST

IND vs PAK, Arshdeep Singh dismisses Babar Azam: भारत पाकिस्तान मुकाबले में इंडिया की जीत के बाद से ही भारतीय फैंस के बीच जश्न का माहौल है। पाकिस्तान के खिलाफ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी लाजवाब प्रदर्शन किया है। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया है।
  • विराट कोहली की शानदार पारी ने टीम को जीत हासिल हुई।
  • तेज गेंदबाज अर्शदीप ने बाबर आजम को पहली ही पवेलियन भेज दिया।

IND vs PAK, Arshdeep Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के भारत-पाक मुकाबले (IND vs PAK) में इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से मात दे दी है। इस मैच के हीरो विराट कोहली (Virat Kohli) रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने भी अपनी लाजवाब गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया है। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि आज के मैच में उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पहली बॉल पर चलता कर दिया।

Arshdeep Singh dismisses Babar Azam

Arshdeep Singh dismisses Babar Azam

इसके साथ ही अर्शदीप सिंह, टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बाबर आजम को गोल्डन डक पर आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी भी बाबर आजम को गोल्डन डक पर आउट कर चुके हैं। अनोखी बात यह है कि दोनों ही बार बाबर ने अपनी विकेट लेग बिफोर से गंवाई है।

End of Feed