IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में क्या भारत को मिलेगा दुबई की परिस्थितियों का फायदा? केन विलियमसन ने दिया सटीक जवाब

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब अपने अंत की ओर बढ़ गई है और खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर होने वाली है। इस धमाकेदार मैच का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। इससे पहले केन विलियमसन ने बड़ा बयान दिया है।

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को लाहौर में 50 रनों से हराकर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के साथ अपनी भिड़ंत को पक्का कर लिया है। यह मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम को दुबई की पिच और परिस्थितियों की पूरी जानकारी है, जो फाइनल में एक बड़ा फायदा हो सकता है।

Kane williamson AP

केन विलियमसन (फोटो- AP)

2000 के फाइनल की यादें ताजा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा फाइनल होगा। इससे पहले दोनों टीमें 2000 में नैरोबी में फाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी। इस बार भी ब्लैककैप्स भारत को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

End of Feed